{"_id":"5d31aee88ebc3e6cdf2c8b51","slug":"the-12-men-who-walked-on-the-moon-list-of-apollo-astronauts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो 12 शख्स, जो चंद्रमा की सतह पर अपने कदम रख रच चुके हैं इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये हैं वो 12 शख्स, जो चंद्रमा की सतह पर अपने कदम रख रच चुके हैं इतिहास
'ये इंसान का एक छोटा सा कदम है और मानवता की लंबी छलांग है'। चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले इंसान नील आर्मस्ट्रान्ग ने ये बात कही थी। 20 जुलाई, 1969 को इस अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने इतिहास रच दिया था। तब से लेकर अब तक सिर्फ 12 लोग ही चांद पर कदम रखने में सफल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से लोग हैं, जो चंद्रमा की सतह पर कदम रख चुके हैं...
2 of 13
नील आर्मस्ट्रान्ग
- फोटो : File photo
चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रान्ग हैं, ये तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नील अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया था। वो एक प्रोफेसर भी थे। नासा से सेवानिवृत होने के बाद वो एक कॉलेज में पढ़ाया करते थे। पांच अगस्त 1930 को अमेरिका के ओहियो में जन्मे नील आर्मस्ट्रान्ग का साल 2012 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया था।
3 of 13
बज एल्ड्रिन, अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : Social media
बज एल्ड्रिन चांद पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। वह भी नील आर्मस्ट्रान्ग के साथ अपोलो 11 मिशन पर गए थे। 20 जनवरी, 1930 को जन्मे बज एल्ड्रिन एयर फोर्स के एक पायलट भी थे। फिलहाल वह फ्लोरिडा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
पेटे कॉनराड, अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : Social media
चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के तीसरे इंसान पेटे कॉनराड हैं। वह अपोलो 12 मिशन का हिस्सा थे, जो नवंबर 1969 में चंद्रमा पर गया था। साल 1999 में 69 वर्ष की आयु में मोटरसाइकिल दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 13
एलन बीन, अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : Social media
अपोलो 12 मिशन के ही सदस्य रहे एलन बीन चंद्रमा पर कदम रखने वाले दुनिया के चौथे शख्स थे। वह साल 1981 में नासा से सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद वह एक पेंटर बन गए थे। उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में अपने अंतरिक्ष सूट के टुकड़े का इस्तेमाल किया था। 15 मार्च 1932 को जन्मे एलन का 26 मई, 2018 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।