कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। कई देशों में वैक्सीन का दौर भी शुरू हो गया है, परंतु कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनों को खो दिया है तो कई लोग बेरोजगारी की वजह से बेघर हो गए हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यूयॅार्क में एक ऐसी घटना घटी है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। न्यूयॅार्क में कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत हो गई। वो अपनी बेटी को गोद में भी नहीं उठा पाईं।
{"_id":"5fe0b77a5782360035398b4e","slug":"mom-dies-of-covid-after-giving-birth-in-new-york-america-coronavirus-covid-tragedy-in-world-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: नवजात बेटी को बस वीडियो कॉल पर देखा और थम गई सांस, गोद में भी नहीं ले पाई मां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कोरोना: नवजात बेटी को बस वीडियो कॉल पर देखा और थम गई सांस, गोद में भी नहीं ले पाई मां
Tue, 22 Dec 2020 10:14 AM IST
योगेश जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेटी के जन्म के बाद मां हुईं कोरोना पॅाजिटिव
- अमेरिका की रहने वाली वनेसा कार्डेनस गोंजालेज ने 9 नवंबर को एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के कुछ दिन बाद मां कोरोना पॅाजिटिव पाई गईं। डॅाक्टर्स के अनुसार वनेसा डिलीवरी के दौरान वायरस की चपेट में आ गई थीं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बेटी को देखा वीडियो कॅाल पर
- वनेसा की कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। वनेसा ने अपनी बेटी को वीडियो कॅाल पर ही देखा। कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से वो अपनी बेटी को गोद में भी नहीं उठा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बेटी को मां से अलग कर दिया था
- nbclosangeles.com की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से संक्रमण होने के बाद वनेसा को उनकी बेटी से अलग कर दिया गया था। ऐसा बेटी को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
पिता रख रहे हैं बेटी का ख्याल
- वनेसा के पति अलफांसों अपनी बेटी का ख्याल रख रहे हैं। हालांकि वनेसा को उम्मीद थी कि वो कोरोना वायरस से जंग जीत जाएंगी, लेकिन उनकी मौत हो गई।