फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   iran tehran mysterious lights ufo drone 1976 iran sky sighting news in hindi

क्या ईरान में फिर आए थे एलियंस? 50 साल पहले भी आसमान में दिखा था रहस्यमयी UFO, आज तक नहीं खुला राज

Wed, 23 Sep 2026 03:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर तेहरान के आसमान में उड़ती हुई एक रहस्यमयी वस्तु देखी गई है। इसे लोग ईरान में 50 साल पहले घटी घटना से जोड़ रहे हैं। 19 सितंबर 1976 को आसमान में यूएफओ में देखा गया था, जो आज तक रहस्य है। 

विज्ञापन
iran tehran mysterious lights ufo drone 1976 iran sky sighting news in hindi
क्या ईरान में फिर आए थे एलियंस? 50 साल पहले भी आसमान में दिखा था रहस्यमयी UFO - फोटो : AI

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे को आए दिन धमकी दे रहे हैं। दोनों के बीच अभी भी युद्ध पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़े कई वीडियो सामने आते हैं। अब इन दिनों एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कई रंगों की रोशनी वाली अजीबोगरीब वस्तु दिख रही है। वह आसमान में धीरे-धीरे आगे बढ़ता दिख रहा है, जिसमें कोई आवाज नहीं है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आसमान में चमकती कई रोशनी देखने को मिली थीं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह वस्तु क्या है। यह मामला इसलिए दिलचस्प है, क्योंकि जारी संघर्ष के बीच ईरान के आसमान में पहले ही मिसाइलों और ड्रोन दिखाई दे रही है। अब लोग इसे 50 साल पहले घटी एक घटना से जोड़ रहे हैं। उस दौरान भी तेहरान के आसमान में ऐसी ही उड़ती रहस्यमयी वस्तु दिखी थी। उस दौरान ईरान ने उसके पीछे लड़ाकू विमान भेजे थे। 
विज्ञापन


उसके नजदीक पहुंचते ही रडार और सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। लड़ाकू विमान में सवार लेफ्टिनेंट याद्दी नाजेरी को यकीन हो गया था कि वो यूफओ था। अमेरिका और यूरोप की कई संस्थाओं ने उस घटना की जांच की, लेकिन आज तक उस रहस्य का पता नहीं चल पाया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि 1976 में 19 सितंबर को आसमान में रहस्यमयी वस्तु देखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन: रूबिक क्यूब सॉल्व करने में दिखी गजब की रफ्तार, 6 साल की बच्ची ने रचा रिकॉर्ड, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिखी कई रंगों की रोशनी से जगमगाती वस्तु

यह घटना 20 सितंबर की है। इस दिन शाम को तेहरान के आजादेगान हाईवे के पास एक शख्स ने आसमान में इस अजीबोगरीब वस्तु को देखा और वीडियो बना लिया। वीडियो में कई रंगों की रोशनी से जगमगाती अर्धचंद्र के आकार वाली वस्तु दिख रही है। आसमान में बादलों के बीच वस्तु दिख रही है। 



मौत को दावत या रोमांच? चलती जीप पर युवकों का खतरनाक स्टंट हुआ वायरल, वीडियो देखकर कांप गए लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि रहस्यमयी वस्तु बादलों के पास थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसमें कोई आवाज नहीं थी और धीरे-धीरे चलती दिखाई दे रही है। इसके बाद तेहरान के दूसरे इलाकों से भी इस तरह के दावे किए गए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने भी आसमान में इसी चरह की रहस्यमयी रोशनी देखी। इसके बाद ईरान के जाहेदान में भी आसमान में ऐसी ही रोशनी देखने को मिली। 

बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

सोशल मीडिया पर रहस्यमयी वस्तु को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ लोगों का माना है कि एलईडी लाइट लगी कोई उड़ने वाली वस्तु हो सकती है। कई लोगों ने इसे यूएफओ होने तक दावा किया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों की तरह से रहस्यमयी वस्तुओं को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed