फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   surat textile market fire was deliberate accountant used 150 petrol to set 14 shops ablaze 24 crore loss

मालिक ने 10 हजार सैलरी नहीं दी, तो भड़का कर्मचारी, 150 रुपये के पेट्रोल से लगाई आग, 24 करोड़ का सामान हुआ खाक

Wed, 23 Sep 2026 05:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 05:05 PM IST
सार

गुजरात के सूरत से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कर्मचारी ने 10 हजार रुपये सैलरी नहीं मिलने से मालिक से इतना नाराज हुआ कि 24 करोड़ का सामान फूंक दिया। 

विज्ञापन
surat textile market fire was deliberate accountant used 150 petrol to set 14 shops ablaze 24 crore loss
मालिक ने 10 हजार सैलरी नहीं दी, तो भड़का कर्मचारी, दुकान में लगा दी आग - फोटो : AI

विस्तार

गुजरात के सूरत से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सारोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की देर रात भीषण आग लगी थी। पहले इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने भीषण आग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पचा चला है कि जानबूझकर आग लगाई गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि बाजार की एक दुकान में अकाउंटेंट काम कर चुके 33 वर्षीय विनोद पंडित सावले की मालिक से करीब 10 हजार रुपए के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। विनोद पंडित सावले ने मालिक से बदला लेने के लिए आग लगाई थी। आरोपी ने सिर्फ 150 रुपये का पेट्रोल खरीदकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस भीषण आग की चपेट 14 दुकानें आ गईं और करीब 24 करोड़ रुपये का कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विनोद पंडित सावले अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट की छठी मंजिल पर स्थित जगदम्बा दुकान में अकाउंटेंट की नौकरी शुरू की थी। उसे 30 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। कुछ समय बीतने के बाद काम को लेकर दुकान मालिक हुमान ध्राकाप्रसाद जवर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने आरोप लगाया था कि उसका करीब 10 हजार रुपये का भुगतान बाकी था, जिसे लेकर वह नाराज था। पुलिस ने कहा कि इसी से नाराज होकर उसने मालिक को सबक सिखाने के लिए आग लगाने की योजना बनाई। उसने पहले भी आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके उसने दोबार वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार की। 

मौत को दावत या रोमांच? चलती जीप पर युवकों का खतरनाक स्टंट हुआ वायरल, वीडियो देखकर कांप गए लोग


रात में कपड़ों में लगाई आग

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने सूरत के देवध गांव स्थित पेट्रोल पंप से 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा था। पेट्रोल को प्लास्टिक की थैली और बोतल में लेकर रात 9 बजे बाजार में पहुंचा। सीसीटीवी में फुटेज में दिख रहा है कि उसने मुंह पर  सफेद रुमाल बांधे और कंधे पर बैग लटकाए हुए हैं। 

बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मार्केट की पांचवीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास बैठ हुआ था और इंतजार कर रहा था। रात करीब 12:30 बजे जब मार्केट के सुनसान होने पर  छठी मंजिल पर पहुंचा। दुकान के बाहर रखे कपड़ों बॉक्स और पार्सल पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। अनुमान लगाया गया है कि आग में करीब 24 करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed