Surya Grahan, Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2025 (New Year 2025) बेहद खास होने वाला है। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) और दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगेंगे। उज्जैन (Ujjain) की प्रतिष्ठित वेधशाला ने यह जानकारी दी है। वेधशाला ने कहा कि साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर साल 2025 में कब-कब सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2025) लगेगा और क्या भारत में दिखाई देगा।
Surya Grahan, Chandra Grahan: साल 2025 में लगेंगे चार ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देंगे या नहीं
Surya Grahan, Chandra Grahan 2025: उज्जैन स्थित वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया साल 2025 में ग्रहणों की शुरुआत मार्च से होगी। 14 मार्च 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि इस दौरान इस दौरान भारत में दिन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित वेधशाला के अधिकारी ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक, पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजकर 39 मिनट 3 सेकेंड पर होगी और ग्रहण 2 बजकर 18 मिनट 2 सेकेंड पर खत्म होगा।
मार्च में सूर्य ग्रहण भी लगेगा
वेधशाला के मुताबिक, साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आईस लैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पूरे यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा सकेगा। भारतीय समय के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट 8 सेकेंड पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट 6 सेकेंड पर समाप्त होगा।
Nostradamus: क्या 2025 में आएगी तबाही? नास्त्रेदमस ने की हैं नए साल के लिए इतनी डरावनी भविष्यवाणियां
कब लगेगा तीसरा ग्रहण?
साल 2025 में लगने वाला तीसरा ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह यह ग्रहण दिनांक 7-8 सितंबर 2025 को होगा। भारतीय समय के मुताबिक, पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को 9 बजकर 56 मिनट 8 सेकेंड पर शुरू होगा और यह मध्य रात्रि एक बजकर 26 मिनट 8 सेकेंड पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण को अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर आस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर और यूरोप में भी देखा जा सकेगा।
Nick Vujicic: करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा, करता है स्वीमिंग और पेंटिंग
सितंबर में लगेगा साल का आखिरी ग्रहण
साल 2025 का चौथा और आखिरी ग्रहण सितंबर में लगेगा, जो एक आशिंक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर के बीच लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 10 बजकर 59 मिनट 8 सेकेंड पर लगेगा और तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में दिखेगा।