फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nick Vujicic: करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा, करता है स्वीमिंग और पेंटिंग

Thu, 26 Dec 2024 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

Nick Vujicic: यह कहानी 42 साल के ऑस्ट्रेलिया के निक वुजिसिस की है, जो मोटिवेशनल स्पीकर हैं। निक एक दुर्लभ जन्मजात विकार टेट्रा-अमेलिया सिंड्रोम से पीड़ित हैं लेकिन वह एक एथलीट हैं। वह बिना हाथ-पैर के पैदा हुए थे।

विज्ञापन
Nick Vujicic inspirational story of nick vujicic born without arms and legs
करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा - फोटो : instagram/Nick Vujicic

Nick Vujicic: जिंदगी में दुख-सुख आते हैं और जाते हैं। कभी-कभी इंसान के सामने ऐसी जटिल समस्याएं आ जाती हैं कि वो हिम्मत हार जाता है। लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो कभी अपना हौसला नहीं खोते हैं। वह कठिनाइयों के बाद जीवन में एक नया मुकाम हासिल करते हैं और दूसरो के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जो बिना-हाथ के जन्मे, लेकिन इन्होंने कारनामे ऐसे-ऐसे किए जो दूसरों के लिए मिसाल बन गए। 



यह कहानी 42 साल के ऑस्ट्रेलिया के निक वुजिसिस की है, जो मोटिवेशनल स्पीकर हैं। निक एक दुर्लभ जन्मजात विकार टेट्रा-अमेलिया सिंड्रोम से पीड़ित हैं, लेकिन वह एक एथलीट भी हैं। वह बिना हाथ-पैर के पैदा हुए थे। उनकी बाईं तरफ एक छोटा सा पैर है जो उन्हें हर तरह के काम और एडवेंचर में मदद करता है।

निक वुजिसिस एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में यदि आप पढे़ंगे तो आप भी जीवन से निराश होना छोड़ देंगे। निक वुजिसिस सफल प्रेरक वक्ता हैं जिनके जन्म से ही हाथ-पैर नहीं हैं। डॉक्टर भी उनके इस विकार को सुधारने में असफल रहे। जन्म से ही ऐसा जीवन बिताना उनके लिए चुनौतियों भरा रहा। 
 

Nick Vujicic inspirational story of nick vujicic born without arms and legs
करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा - फोटो : instagram/Nick Vujicic
कई बार कुछ सवाल भी अक्सर उन्हें परेशान करते थे कि वह दुसरों से अलग क्यों हैं? क्या उनके जीवन का कोई उद्देश्य भी है या नहीं। लेकिन उन्होंने कभी अपने इस जीवन से हार नहीं मानी और हमेशा आम लोगों की तरह जिंदगी को जीने की कोशिश करते रहे।

 

Nick Vujicic inspirational story of nick vujicic born without arms and legs
करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा - फोटो : instagram/Nick Vujicic

19 साल की आयु में उन्होंने अपना पहला भाषण दिया। अभी तक निक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं और अपनी प्रेरणादायी बातों से लोगों को प्रेरित करते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो उन्हें देखकर प्रेरित होते हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। 2007 में निक ने ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण कैलिफोर्निया की लंबी यात्रा की, जहां वे इंटरनेशनल नॉन-प्रॉफिट मिनिस्ट्री, लाइफ विथआउट लिम्बस के अध्यक्ष बने। अपनी इस बहादुरी के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलियन यंग सिटीजन अवार्ड भी जीता।

Baba Vanga: एलियंस की खोज से लेकर विनाश की शुरुआत तक, बाबा वेंगा की 2025 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Vujicic inspirational story of nick vujicic born without arms and legs
करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा - फोटो : instagram/Nick Vujicic

आज वे एक लेखक, संगीतकार, कलाकार हैं और साथ ही फिशिंग, पेंटिंग और स्विमिंग का भी शौक रखते हैं। वे सामान्य व्यक्ति की ही तरह गोल्फ और फुटबॉल खेलते हैं, तैराकी और सर्फिंग करते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह है कि उनका जीवन के प्रति नजरिया और खुशी दुनिया को जिंदगी जीने का तरीका सिखा रही है। इस समय वह दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में शामिल हैं।

Optical Illusion: तस्वीर में अपना के बीच लिखा है सपना, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

विज्ञापन
Nick Vujicic inspirational story of nick vujicic born without arms and legs
करोड़ों दिलों पर राज करता है ये शख्स, बिना हाथ-पैर के हुआ था पैदा - फोटो : instagram/Nick Vujicic

जहां हम छोटी-छोटी बातों से परेशान और हताश हो जाते हैं वहीं निक वुजिसिक जैसे लोग हर पल यह साबित करते रहते हैं कि असंभव कुछ भी नहीं है। जिंदगी द्वारा दी गई हर चीज को खुलेमन से स्वीकार करना चाहिए, चाहे वे मुश्किलें ही क्यों ना हों। मुश्किलें ही वो सीढ़ियां हैं जिन पर चढ़कर हमें जिंदगी में कामयाबी और खुशी मिलती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Vujicic (@nickvujicic)



Parker Solar Probe: सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब', अब इस दिन करेगा ये बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed