Sunset in Space: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सूर्य के बारे में जानने की हमेशा जिज्ञासा रही है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां सूरज की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। धरती पर उगता हुआ सूरज और डूबता हुआ सूर्य प्रकृति के सबसे खूबसूरत नजारों में से एक है। पृथ्वी पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा सभी ने देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष में यह नजारा कैसा होता है? शायद आपने इस बारे में कभी नहीं सोचा होगा? अंतरिक्ष मे भी सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।
Sunset in Space: अंतरिक्ष में कुछ इस तरह होता है सूर्यास्त, सामने आया सूर्य डूबने का अद्भुत वीडियो
वंडर ऑफ साइंस नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए सूर्यास्त के वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 67 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
अंतरिक्ष में सूर्यास्त के वीडियो को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कैमरे में कैद किया गया है। नासा जॉनसन स्पेस सेंटर के अर्थ साइंस एंड रिमोट सेंसिंग यूनिट ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है।
Sunset from space. pic.twitter.com/RqPe7nYKRS
इस वीडियो में सूर्य धरती के पीछे अस्त होता हुआ नजर आ रहा है। सूर्यास्त होने के बाद धरती के एक हिस्से में अंधेरा छा जाता है और स्पेस स्टेशन में भी अंधेरा हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सूर्यास्त का नजारा देखकर यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं। इससे पहले भी अंतरिक्ष से दिन और रात के वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने नए साल पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन वीडियो को शेयर किया था।