फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवन करते समय क्यों बोला जाता है स्वाहा? बड़ा गहरा है ये रहस्य

Thu, 28 Mar 2019 05:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Strange story Why is swaha spoken while Hawan
हवन - फोटो : shutterstock

हिंदू धर्म में हवन को सबसे पवित्र धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। शादी हो या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, अक्सर लोग हवन करते ही हैं। हवन करते समय मंत्रों का जाप करते हुए स्वाहा कहकर ही हवन सामग्री, अर्घ्य या भोग भगवान को अर्पित किया जाता है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि हर मंत्र के अंत में स्वाहा क्यों बोला जाता है? 

Strange story Why is swaha spoken while Hawan
हवन - फोटो : shutterstock

स्वाहा का मतलब है, सही रीति से पहुंचाना यानी किसी भी वस्तु को उसके प्रिय तक सुरक्षित और सही तरीके से पहुंचाना। पुराणों के अनुसार, 'स्वाहा' अग्नि देव की पत्नी हैं, इसलिए हवन में हर मंत्र के बाद इनका उच्चारण होता है। 

Strange story Why is swaha spoken while Hawan
हवन - फोटो : shutterstock

दरअसल कोई भी यज्ञ तब तक सफल नहीं माना जाता है, जब तक कि हवन का ग्रहण देवता न कर लें, लेकिन देवता यह ग्रहण तभी कर सकते हैं जब अग्नि के द्वारा और स्वाहा के माध्यम से अर्पण किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story Why is swaha spoken while Hawan
अग्नि - फोटो : shutterstock

स्वाहा के बारे में कहा जाता है कि वह प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं। उनका विवाह अग्नि देव के साथ हुआ था। अग्निदेव अपनी पत्नी स्वाहा के माध्यम से ही हविष्य ग्रहण करते हैं और उनके माध्यम से यही हविष्य आह्वान किए गए देवता को प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
Strange story Why is swaha spoken while Hawan
हवन - फोटो : shutterstock

स्वाहा से जुड़ी एक रोचक कहानी है, जिसके मुताबिक स्वाहा प्रकृति की ही एक कला थी, जिसका विवाह अग्नि के साथ देवताओं के आग्रह पर संपन्न हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने खुद स्वाहा को यह वरदान दिया था कि केवल उसी के माध्यम से देवता हविष्य को ग्रहण कर पाएंगे। इसीलिए कोई भी यज्ञ तभी पूरा माना जाता है, जब आह्वान किए गए देवता को उनका पसंदीदा भोग पहुंचा दिया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed