फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलवायु परिवर्तन पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, विलुप्त हो गई इंसान की कई प्रजातियां

Mon, 19 Oct 2020 09:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 19 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
species of humans were extinct due to climate change scientists claim in study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीवविज्ञान के मुताबिक, होमो वंश में इंसान की बहुत सारी प्रजातियां हैं, जिसमें हम होमो सेपियन्स भी शामिल हैं। लेकिन आज के समय में होमो की केवल यही एक प्रजाति बची है। इंसान से जुड़ी बहुत सारी प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। हालांकि ऐसा क्यों और कैसे हुआ इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक कई सालों से खोज रहे हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस सवाल का जवाब मिल गया है।

species of humans were extinct due to climate change scientists claim in study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नए अध्ययन के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बदले तापमान ने इन सभी प्रजातियों को विलुप्त करने में अहम भूमिका निभाई। शोध का कहना है कि मानव की कई प्रजातियां इन बदलावों से तालमेल नहीं मिला सके और इसमें नाकाम होने के कारण विलुप्त हो गए। अध्ययन कर रही टीम ने स दौर के जलवायु परिवर्तनों की स्थितियों का आंकलन करते हुए विलुप्त प्रजातियों के जीवाश्मों को भी अपने शोध में शामिल किया।

species of humans were extinct due to climate change scientists claim in study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : National Geographic

वन अर्थ जर्नल में प्रकाशित हुए इस शोध में कहा गया है कि आग और पत्थर के हथियारों के आविष्कार के कारण एक बड़े सामाजिक नेटवर्क बन गए थे। इसके अलावा कपड़ों का उपयोग और जेनेटिक आदान प्रदान भी बहुत सारे होमो सेपियन्स का बचाव नहीं कर सका था। इंसान से जुड़ी ये प्रजातियां तकनीकी विकास और क्रांतिकारी आविष्कारों के बावजूद भी बदलती जलवायु के साथ सामंजस्य नहीं बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
species of humans were extinct due to climate change scientists claim in study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शोध में यह बात सामने आई कि होमो सेपियन्स जिसमें एच इरेक्टस, एच हेडिलबर्जेनिसिस और एच निएंडरथलेंसिस ने अपनी काफी संख्या में आवास जलवायु परिवर्तन के कारण विलुप्त होने से ठीक पहले खो दिए थे। यह उस दौर की बात है जब वैश्विक जलवायु में बहुत सारे अनचाहे बदलाव हो रहे थे। इसके साथ ही निएंडरथॉल को होमो सेपियन्स से संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होती थी, जिससे उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन
species of humans were extinct due to climate change scientists claim in study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने ये भी कहा कि ये नतीजे आज के मानव के लिए बहुत ही खतरनाक संकेत हैं। अगर इससे पहले हुए जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानी प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं, तो आज भी यह संभव है। चिंता का विषय ये है कि इंसानी गतिविधियों के कारण ही खतरनाक जलवायु परिवर्तन की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed