फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 10 बच्चों को एक साथ जन्म दे इस महिला ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है नाम

Wed, 09 Jun 2021 01:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Jun 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
south african woman given birth to 10 babies from a single pregnancy
गोसियामे थमारा सिथोल अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

जुड़वां बच्चों के जन्म के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा भी होगा, लेकिन जरा सोचिए कि एक साथ अगर 10 बच्चे जन्म ले लें तो। यह सुनने में किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है। हो सकता है कि आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन ऐसा सच में हुआ है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 37 वर्षीय गोसियामे थमारा सिथोल नामक एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि दुनिया भर में ऐसा पहली बार हुआ है। पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां गोसियामे थमारा सिथोल ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है। हालांकि, ये सब देखकर थमारा सिथोल खुद हैरान रह गई। क्योंकि शुरुआती जांच में डॉटर्स ने 6 बच्चों की उम्मीद जताई थी। थमारा सिथोल ने 7 जून को प्रिटोरिया के एक अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया।



south african woman given birth to 10 babies from a single pregnancy
गोसियामे थमारा सिथोल - फोटो : सोशल मीडिया

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गोसियामे थमारा सिथोल का दावा है कि उन्होंने प्राकृतिक तरीके से ही गर्भधारण किया था, लेकिन बच्चों को जन्म देना उनके लिए आसान नहीं था। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पैरों में काफी दर्द और हार्टबर्न की समस्या का करना पड़ा।

south african woman given birth to 10 babies from a single pregnancy
10 बच्चों का एक साथ जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, गोसियामे थमारा सिथोल के दावे की पुष्टि अभी तक किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ या गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा नहीं की गई है। अगर के दावा सही साबित होता है, तो एक ही प्रेग्नेंसी में 10 बच्चों को जन्म देना वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
south african woman given birth to 10 babies from a single pregnancy
10 बच्चों का एक साथ जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक ही प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड फिलहाल माली की हलीमा सिस्से के नाम है। हलीमा सिस्से ने मई महीने में मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया था।

विज्ञापन
south african woman given birth to 10 babies from a single pregnancy
10 बच्चों का एक साथ जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का खतरा देख गोसियामे थमारा सिथोल को इस बात की चिंता थी कि उनके बच्चे शायद जीवित न रह पाएं। हालांकि, सभी बच्चे स्वस्थ हैं और अगले कुछ महीने इन्क्यूबेटरों में रखे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed