फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, इस मामले में सबसे आगे

Mon, 08 Jul 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 09:12 AM IST
सार

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई थी।

विज्ञापन
India have most 100+ runs margin wins in T20 among top teams surpass Australia and Pakistan in this list
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम ने रविवार को हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया पहले मैच की हार को भुलाकर दूसरे मैच में वापसी करने में सफल रही थी जिससे पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई थी। 
India have most 100+ runs margin wins in T20 among top teams surpass Australia and Pakistan in this list
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया था। दरअसल,  इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो विकेट पर 229 रन बनाए थे। 
India have most 100+ runs margin wins in T20 among top teams surpass Australia and Pakistan in this list
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। उन्होंने इसके साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए थे। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
India have most 100+ runs margin wins in T20 among top teams surpass Australia and Pakistan in this list
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
भारत ने पांचवीं बार टी20 में 100 से अधिक अंतर से जीत दर्ज की
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे मैच में दमदार वापसी की। भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों के बड़े अंतराल से हराया। यह पांचवीं बार था जब भारत ने टी20 प्रारूप से 100 या इससे अधिक रनों के अंतर से जीत दर्ज की। भारत की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी। टीम ने पिछले साल अहमदाबाद में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया था। भारत अब तक न्यूजीलैंड, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में 100 से अधिक रनों के अंतर से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
India have most 100+ runs margin wins in T20 among top teams surpass Australia and Pakistan in this list
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम ने इस तरह एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारत टी20 में सबसे ज्यादा बार 100 या इससे अधिक अंतर से जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है। भारत ने जहां पांच बार ऐसा किया है, वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने टी20 में चार-चार बार 100 से अधिक अंतर से जीत दर्ज की है। इनके अलावा इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने तीन-तीन बार ऐसा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed