फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? जानिए क्या है नासा का प्लान

Thu, 27 Jun 2024 03:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sunita Williams: Boeing Starliner Spacecraft Stuck Return Mission Sunita Williams Update Nasa Plan Elon Musk
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? - फोटो : PTI

Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को लेकर गए स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आ गई है। इसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर की वापसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, नासा की तरफ से अभी तक नई तारीखों के बारे में नहीं बताया गया है। इसके बाद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू के अन्य सदस्यों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है। 



अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े रहे हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक सप्ताह रहने के बाद 13 जून को वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों की वापस नहीं हो पा रही है। इंजीनियरों को बोइंग अंतरिक्ष यान में कई गड़बड़ियां मिली हैं। 

 

Sunita Williams: Boeing Starliner Spacecraft Stuck Return Mission Sunita Williams Update Nasa Plan Elon Musk
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? - फोटो : NASA

नासा अभी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौटेंगे। टेस्टिंग और तकनीकी कारणों की वजह से देरी हुई है। नासा ने पहले अंतरिक्ष यान की वापसी को लेकर 26 जून की तारीख तय की थी, लेकिन उनकी वापसी नहीं हो पाई। राहत की बात यह है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स आईएसएस में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को बचाने के लिए कदम उठा सकती है। स्पेसएक्स को क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से उन्हें वापस लाने काम दिया जा सकता है। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन ने मार्च के महीने में चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस तक पहुंचाया था। इसमें दो से लेकर चार यात्री बैठ सकते हैं। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में इसमें अतिरिक्त यात्री भी आ सकते हैं।
 

Sunita Williams: Boeing Starliner Spacecraft Stuck Return Mission Sunita Williams Update Nasa Plan Elon Musk
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? - फोटो : NASA

इस दिन लॉन्च हुआ था मिशन

बोइंग स्टारलाइनर को 5 जून को अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर लॉन्च किया गया था। फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से चालक दल के साथ उड़ाने के लिए रवाना हुआ था। यह अपने नौ दिवसीय मिशन की पटरी से उतर गया है। अब हीलियम लीक होने के कारण उनकी वापसी की तारीख अनिश्चित हो गई। एक चिंता की बात यह भी है कि स्टारलाइनर जिस हार्मनी मॉड्यूल से जुड़ा है, उसमें ईंधन सीमित हैं। स्टारलाइनर सिर्फ 45 दिनों तक डॉक पर रह सकता है। अब इससे सुरक्षित वापसी की उड़ान की संभावना को झटका लग रहा है। हालांकि, नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने बताया है कि समान्य परिस्थिति में यह 45 दिनों तक जुड़ा रह सकता है, लेकिन अगर जरूरत पड़ती है, तो इसकी अवधी 72 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है।

ISS: अंतरिक्ष में कैसे फंस गईं सुनीता विलियम्स? जानिए धरती पर क्यों नहीं हो पा रही है वापसी

Nasa: मानव अस्तित्व पर खतरा! महासागर में हो रहा है बड़ा बदलाव, नासा के वीडियो ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams: Boeing Starliner Spacecraft Stuck Return Mission Sunita Williams Update Nasa Plan Elon Musk
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? - फोटो : NASA

अभी की स्थित से यह साफ है कि अंतरिक्ष यात्री सुनाती विलियम्स और विल्मोर कम से कम 2 जुलाई तक आईएसएस पर रहेंगे। अधिकारी स्टारलाइनर को प्रभावित करने वाले हीलियम रिसाव की जांच में लगे हैं, जो स्टेशन पर रुका हुआ है। इंजीनियर अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए सबसे सुरक्षित कार्रवाई का तरीका निर्धारण करने के लिए परीक्षण और सिमुलेशन कर रहे हैं। स्टीव स्टिच ने कहा कि एसओपी का फॉलो कर रहे हैं और डेटा के आधार फैसले ले रहे हैं। वह मानते हैं कि एक बार समाधान होने पर उनकी वापसी हो जाएगी। इसके अलावा फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने के लिए स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान की मदद ली जा सकती है। 

ISS: खतरे में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स? स्पेस स्टेशन में मिली इस चीज ने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश

Solar Storm: सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया, वैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंता, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Sunita Williams: Boeing Starliner Spacecraft Stuck Return Mission Sunita Williams Update Nasa Plan Elon Musk
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? - फोटो : NASA

सुनीता के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपनी एक सहकर्मी के साथ पांच जून को तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थीं। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 322 दिन बिता चुकी हैं। वह पहली बार 9 दिसंबर 2006 को अंतरिक्ष में पहुंची थीं और 22 जून 2007 तक वहां रहीं। इसके बाद वह 14 जुलाई 2012 को दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गईं और 18 नवंबर 2012 तक अंतरिक्ष में रहीं। साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में ट्रायथलॉन पूरा किया था। वह ऐसा करने वाली पहली व्यक्ति बनी थीं। विलियम्स मई 1987 में अमेरिकी नौसैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके बाद वह अमेरिकी नौसेना से जुड़ी थीं। विलियम्स को 1998 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed