फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद ने सुपरमार्केट से चुराई सैंडविच, संसद में विरोध के बाद देना पड़ा इस्तीफा

Sun, 17 Feb 2019 07:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Slovenian MP resigns after admitting to sandwich theft for social experiment
Sandwich - फोटो : Max Pixel

यूरोप के एक देश स्लोवेनिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सांसद को सुपरमार्केट से महज एक सैंडविच चुराना भारी पड़ गया, जिसका संसद में भारी विरोध हुआ। हालांकि सांसद में बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

Slovenian MP resigns after admitting to sandwich theft for social experiment
Darij Krajcic - फोटो : Social media

दरअसल, स्लोवेनिया की सत्ताधारी पार्टी के सांसद दारजी क्रेजिसिच पिछले हफ्ते संसद में देश के सर्विलांस सिस्टम पर हो रही एक चर्चा में शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने सैंडविच चोरी की घटना का जिक्र किया। दारजी ने बताया कि सैंडविच लेते वक्त सुपरमार्केट का कोई भी कर्मचारी उन पर ध्यान नहीं दे रहा था। इसलिए कुछ मिनट इंतजार करने के बाद वे बिना पैसे दिए ही वहां से बाहर आ गए। 

Slovenian MP resigns after admitting to sandwich theft for social experiment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सांसद ने जैसे ही घटना के बारे में संसद को बताया, वैसे ही विपक्षी पार्टी के नेताओं और खुद उन्हीं की पार्टी के कई नेताओं ने विरोध जाहिर किया। संसद के कई सदस्यों ने उनकी इस हरकत को गलत करार दिया। इसके तुरंत बाद दारजी ने अपना त्यागपत्र स्पीकर को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Slovenian MP resigns after admitting to sandwich theft for social experiment
Darij Krajcic - फोटो : Social media

बता दें कि दारजी ने संसद में खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि उन्होंने बताया कि यह उनका एक सोशल एक्सपेरिमेंट था। इसका मकसद चर्चा के दौरान सांसदों को सर्विलांस सिस्टम की टेस्टिंग के बारे में बताना था। दारजी के मुताबिक, वह बाद में उसी दिन सैंडविच के पैसे लौटाने सुपरमार्केट गए थे।  

विज्ञापन
Slovenian MP resigns after admitting to sandwich theft for social experiment
Darij Krajcic - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दारजी को अभी सांसद बने महज 5 महीने ही हुए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed