फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, सुबह लड़के वालों की एक हरकत से नाराज लड़की ने तोड़ दी शादी

Sun, 17 Feb 2019 06:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Marriage broken at the time of Farewell of Bride in Gwalior
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा-दुल्हन ने रात को खुशी-खुशी सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे, लेकिन सुबह लड़के वालों की एक हरकत से लड़की इस कदर गुस्सा हुई कि उसने उसी वक्त शादी तोड़ दी। 

Marriage broken at the time of Farewell of Bride in Gwalior
प्रतीकात्मक तस्वीर

दरअसल, दतिया के बड़ा बाजार के रहने वाले ज्वेलर्स द्वारिका प्रसाद अग्रवाल की बेटी शिवांगी की शादी फालका बाजार के रहने वाले सुरेश अग्रवाल के बेटे प्रतीक के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को दूल्हा बारात लेकर शादी रचाने पहुंचा था, लेकिन शनिवार को उसे बगैर दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा। यह शादी समारोह जीवाजी क्लब में आयोजित किया गया था। 

Marriage broken at the time of Farewell of Bride in Gwalior
Marriage - फोटो : Social Media

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन शिवांगी इंजीनियरिंग और एमबीए डिग्रीधारी है और ग्वालियर में जॉब करती है, जबकि दूल्हा प्रतीक ने बीकॉम किया हुआ है और फालका बाजार में सेनेट्री की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage broken at the time of Farewell of Bride in Gwalior

दुल्हन बनी शिवांगी के पिता ने बताया कि रात में फेरे और बाकी रस्मों के पूरे हो जाने के बाद शनिवार सुबह जब विदाई की तैयारी की जा रही थी, तभी दूल्हे के पिता सुरेश ने दुल्हन के सूटकेस में रखे गहने और सामान दिखाने को कहा। लेकिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद दुल्हन और उसके पिता ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी और कहा कि हमें ऐसे लोगों से रिश्ता नहीं रखना। 

विज्ञापन
Marriage broken at the time of Farewell of Bride in Gwalior

बाद में मौके पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी। वर पक्ष ने दहेज में मिले रुपये और सारा सामान वधु पक्ष को लौटा दिया और दोनों पक्षों ने शादी तोड़ दी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि वर पक्ष की ओर से रुपयों की मांग की जा रही थी। शादी के बाद लड़के वाले कार की मांग भी करने लगे थे। प्रतीक ने मुझसे सैलरी के रुपये भी मांगे, इसलिए मैंने शादी तोड़ दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed