फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सड़क पर बातें कर रही दो महिलाएं जमीन के अंदर समा गईं, देखें वायरल वीडियो

Fri, 26 Oct 2018 03:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
shocking video road swallowed two woman turkey video viral on social media
- फोटो : YouTube

तुर्की के दियरबकिर में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां सड़क पर हंस-हंस कर बात करते हुए चल रही दो महिलाओं के साथ जो हुआ वो आप देखकर चौक जाएंगे। दोनों महिलाओं के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे काफी शेयर किया जा रहा है। 

shocking video road swallowed two woman turkey video viral on social media
- फोटो : you tube screenshot

आपको बता दें कि तुर्की के दियरबकिर इलाके में दो महिलाएं सड़क पर पैदल चल रहीं थीं, कि तभी पता नहीं क्या हुआ कि दोनों महिलाएं अचानक जमीन में धंस गई और नीचे गिर पड़ीं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं सड़क किनारे चल रही थीं और फिर वो बात करने के लिए रुकती हैं। वो बात कर ही रही होती हैं कि जमीन अंदर धंस जाती है।

shocking video road swallowed two woman turkey video viral on social media
- फोटो : social media

दोनों महिलाओं की पहचान डॉ. सुजन कुडै बालिक और नर्स ओजलेम डुयमज के रूप में हुई है। हादसा होते ही वहां मौजूद लोग मौके पर उनकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों महिलाओं को मलबे से निकाला जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shocking video road swallowed two woman turkey video viral on social media
- फोटो : social media

खबरों के अनुसार महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रहा है। फाइन विटनेस नामक यूट्यूब चैनल ने वीडियो साझा किया है।


देखें वायरल वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed