{"_id":"5bd28e45bdec2269317c8d35","slug":"kumar-sangakkara-birthday-special-he-wants-to-become-a-lawyer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: वो क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहते थे पर शिखर तक पहुंचे, संगकारा की कुछ अलग है पहचान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spcl: वो क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहते थे पर शिखर तक पहुंचे, संगकारा की कुछ अलग है पहचान
Fri, 26 Oct 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुमार संगकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा शुक्रवार को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। संगकारा ने क्रिकेट के मैदान में कई उपलब्धियां हासिल की है और यही वजह है कि वह इस खेल की सर्वकालिक दिग्गज हस्तियों में शुमार हैं। पूर्व कप्तान संगा का करियर उनके कद जितना विशाल है।
2 of 7
कुमार संगकारा
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 134 टेस्ट में 38 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 12,400 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन रहा। वहीं वन-डे में संगकारा ने 404 मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया और 25 शतक व 93 अर्धशतकों की मदद से 14234 रन बनाए। संगकारा ने 56 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1382 रन बनाए।
3 of 7
कुमार संगाकारा
- फोटो : Zimbio
अपने करियर में कुमार संगकारा ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और महान बल्लेबाजों की श्रेणी में नाम दर्ज कराया। मगर एक मजेदार बात यह भी है कि क्रिकेटर बनना उनकी प्राथमिकता नहीं थी। यह सही है कि संगा ने महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन यह तब उनका शौक था। संगकारा कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह वकील बनना चाहते थे। उन्होंने कभी क्रिकेटर बनने का नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुमार संगाकारा
हालांकि, बहुत ही कम उम्र से क्रिकेट खेलने के कारण उनका इस खेल से लगाव हो गया और उन्हें इसमें सफलता भी मिलने लगी। फिर जब संगकारा अपने खेल के प्रति गंभीर हुए तो उनका चयन ट्रिनिटी कॉलेज अंडर-13 टीम में हुआ। इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और कुछ साल बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
5 of 7
kumara sangakkara and mahela jayawardene
22 साल के संगकारा का श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 जुलाई 2000 को गॉल स्टेडियम में डेब्यू किया। फिर संगकारा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विश्व के दिग्गज गेंदबाजों की खूब धुनाई की। संगकारा की आकर्षक कवर ड्राइव के फैन विश्व के कई दिग्गज क्रिकेटर भी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।