फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Desi Bhabhis Dance in Ghungat Leaves Everyone Stunned

घूंघट की आड़ में भाभी ने लगाए ऐसे ठुमके, डांस देखकर देखते रह गए शादी में आए मेहमान

Mon, 02 Nov 2026 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

Viral Video: लाल-गुलाबी साड़ी और सिर पर घूंघट डालकर एक महिला ने हरियाणवी गाने पर ऐसा डांस किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके देसी अंदाज और शानदार ठुमकों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Desi Bhabhis Dance in Ghungat Leaves Everyone Stunned
घूंघट में छिपा था ऐसा टैलेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@nshuyadav__official

विस्तार

सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के डांस वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। खासकर जब कोई महिला या भाभी देसी गानों पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आती है तो वीडियो वायरल होने में देर नहीं लगती। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें एक महिला लाल और गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर सिर पर घूंघट डाले हरियाणवी गाने पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही है। उनके डांस का अंदाज और ठुमके देखकर लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

विज्ञापन


घूंघट डालकर डांस फ्लोर पर उतरीं भाभी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है और वहां कई लोग मौजूद हैं। इसी बीच लाल और रानी गुलाबी रंग की साड़ी पहने एक महिला डांस करने के लिए आगे आती हैं। उन्होंने सिर पर लंबा घूंघट ले रखा है। हाथों में चूड़ियां और साड़ी में उनका पूरा देसी अंदाज नजर आ रहा है। जैसे ही हरियाणवी गाने की धुन बजती है, वह अपने डांस से सबका ध्यान खींच लेती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anshu Kumari (@anshuyadav__official)

विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के डांस मूव्स पर फिदा हुए लोग
महिला गाने की बीट के साथ शानदार ठुमके लगाती हैं। कभी वह कमर मटकाती हैं तो कभी अपने हाथों से ऐसे डांस मूव्स दिखाती हैं कि वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखते रह जाते हैं। घूंघट के पीछे से उनके चेहरे के भाव और डांस करने का अंदाज वीडियो को और दिलचस्प बना देता है। उनके डांस में देसी अंदाज के साथ आत्मविश्वास भी साफ नजर आता है।


भाभी के डांस ने लूट ली महफिल
भारतीय शादियों में संगीत और डांस का अपना अलग ही मजा होता है। परिवार के लोग हों या रिश्तेदार, हर कोई इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करने से पीछे नहीं रहता। कई बार ऐसे ही पारिवारिक कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इस वीडियो में भी महिला का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि घूंघट में रहने के बावजूद वह पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई महिला के डांस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनका देसी अंदाज पसंद आ रहा है। कुछ यूजर्स ने तो उनकी तुलना मशहूर डांसर सपना चौधरी से भी कर दी। हालांकि, वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं, लेकिन इतना जरूर है कि महिला के डांस ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed