{"_id":"5cc959e3bdec22072b5a45be","slug":"shameful-aged-woman-told-two-women-wearing-short-clothes-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के छोटे कपड़ों पर महिला ने लड़कों को रेप के लिए उकसाया, Video Viral","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लड़कियों के छोटे कपड़ों पर महिला ने लड़कों को रेप के लिए उकसाया, Video Viral
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Wed, 01 May 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर एक महिला और दो लड़कियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक रेस्टोरेंट में एक महिला ने शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसे सुन व देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
2 of 8
- फोटो : Facebook screenshot
दरअसल, गुरुग्राम के पास एक रेस्टोरेंट में एक अधेड़ उम्र की महिला छोटे पहने कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करती है। वीडियो में ये अधेड़ महिला कहती हुई नजर आ रही है कि, हैलो.. ये लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं। ये सभी लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहन कर और नेकेड होकर अपना रेप करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। इतना ही नहीं इस महिला ने छोटे कपड़े पहनने पर रेस्टोरेंट में खड़े होकर खुलेआम कुछ लड़कों के ग्रुप को लड़कियों का रेप करने की भी राय दी।
3 of 8
viral aged woman
- फोटो : Facebook screenshot
इस पूरे मामले का वीडियो फेसबुक पर शिवानी गुप्ता नाम की एक यूजर ने अपने अकाउंट से अपलोड किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं और हमारी फ्रेंड्स गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में गए थे और वहां पर एक अधेड़ उम्र की महिला ने हमें देखते हुए कुछ आपत्तिनजक टिप्पणियां की और कहा कि हम शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो हमारा रेप कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
हालांकि अपनी इस टिप्पणी के चलते इस अधेड़ महिला को लड़कियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। ये सभी टीनेज लड़कियां उस अधेड़ महिला के मुंह से ऐसी बातें सुनकर उसे पलटकर जवाब देती हैं, वे एक महिला होकर दूसरी लड़कियों के ऊपर इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
लड़की ने लिखा कि इसके बाद हमने उस महिला को सबक सिखाने का मन बनाया। उस महिला ने वहां बैठे अन्य लड़कों के पास जाकर कहा कि उन्हें इस तरह शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों का मौका पाकर रेप कर देना चाहिए। इतना सब होने के बाद उन लड़कियों ने उस महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया साथ ही उससे सवाल भी करने शुरू कर दिए वे इस तरह की बातें कैसे कर सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।