Secret Place in Egypt’s Great Pyramid: दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जो बेहद रहस्मयी हैं। इन्हीं जगहों में मिस्र के पिरामिड भी शामिल है। मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृति 'द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा' (Egypt’s Great Pyramid) है। यह दुनिया की सात अजूबों में से एक है। बताया जाता है कि पिरामिडों का इतिहास 4000 साल पुराना है। इन पिरामिडों से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनके बारे में किसी के पास सही जानकारी नहीं है।
Pyramid: मिस्र का रहस्यमयी पिरामिड, जिसके अंदर हो सकता है खजाना, जानिए कौन है इसका मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार साल 2017 में इस जगह की खोज हुई थी। तब से लेकर अब तक उसका रहस्य बरकरार है, क्योंकि किसी को पता नहीं है कि आखिर उसके भीतर क्या है। अब वैज्ञानिक उस रहस्य का पता लगा रहे हैं।
वैज्ञानिक रहस्य को जानने के लिए स्कैनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिरामिड के अंदर स्थित इस खाली जगह को लेकर कोई जानकारी मिलेगी।
Indian Railways: भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...
वैज्ञानिकों को हाल ही में पता चला कि चैंबर अनुमान से 10 मीटर बड़ा है और यह 40 मीटर लंबा है। खाली जगह में आखिर क्या हो सकता है? इसको लेकर पुरातत्व पॉडकास्ट एन्सिएंट आर्किटेक्ट के मैथ्यू सिबसन ने कुछ सिद्धांत पेश किए हैं।
Egypt Pyramid: मिस्र के पिरामिडों में लगे लाखों पत्थरों को लाए थे एलियन? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
उन्होंने बताया कि कुछ लोग मानते हैं कि वह खाली स्थान एक या उससे ज्यादा ड्योढ़ी है। इस जगह पर खुफू ने बहुमूल्य शाही और धार्मिक वस्तुएं इकट्ठा की है। इस वस्तुओं का वह जीवन में इस्तेमाल करता। उनका कहना है कि तीन अलग-अलग चैंबरों को एक साथ देखा जा सकता है, जिनमें एक खुफू का अंतिम विश्राम स्थल भी हो सकता है। अटकलें यह भी लगाई जाती हैं कि वहां ममी भी हो सकती हैं।
Weird Shop: ऊंचे पहाड़ पर हवा में लटकी है ये अनोखी दुकान, चाय पीने के लिए रस्सी से जाते हैं ग्राहक