Most Popular Fragrance: दुनिया में हजारों किस्म के फूल पाए जाते हैं और सबकी खुशबू अलग-अलग होती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे पसंदीदा सुगंध को खोज लिया है। उन्होंने बताया है कि इस सुगंध को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं। कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल न्यूरोसाइंस के रिसर्चर आर्टिन अर्शमियां ने बताया है कि दुनिया में लोग दो तरह की खुशबू को पसंद करते हैं। इसमें पहली खुशबू सांस्कृतिक तौर पर और दूसरी निजी तौर पर।
सांस्कृतिक तौर पर जिस सुगंध को पसंद किया जाता है उसका चयन सामाजिक परंपराओं के आधार पर किया जाता है जबकि निजी तौर पर किसी भी खुशबू को पसंद किया जा सकता है। करंट बायोलॉजी में इसको लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट के बारे में आर्टिन अर्शमियां ने बताया कि दुनियाभर के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली सुगंध के बारे में सर्वे किया गया है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में...
2 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
आर्टिन अर्शमियां ने बताया है कि इस सर्वे के जरिए वह जानना चाहते थे कि सुंगध पहचानने की क्षमता क्या लोगों में एक जैसी है? यह भी जानना चाहते थे कि क्या लोगों की सुगंध को लेकर सोच, पसंद और मान्यताएं अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा यह पता लगाने के लिए सांस्कृतिक मदद लेनी पड़ी।
3 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
आर्टिन और उनकी टीम ने इस काम के लिए दुनियाभर के 235 लोगों की मदद ली। यह सभी लोग सुगंध पहचानने के एक्सपर्ट हैं। सभी लोगों से सुगंधों के मनभावन होने के आधार पर रैंकिंग देने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया था कि लोगों से ऐसी सुगंध खोजने के लिए कहा गया था जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता हो। इस सर्वे का परिणाम देखकर आर्टिन और उनकी टीम हैरत में पड़ गई।
4 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
दुनिया में सबसे अधिक वनीला (Vanilla) की सुंगध को पसंद किया जाता है। इसका पता रैंकिग के आधार पर किया गया है। दुनिया के अधिकतर इलाकों में वनीला की खुशबू को लोग पसंद करते हैं।
5 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
सबसे कम आइसोवैलेरिक एसिड (Isovaleric Acid) की खुशबू को लोग पसंद करते हैं। यह सुगंध सॉय मिल्क और चीज में मिलती है। इस खुशबू को लोग नहीं पसंद करते हैं। दुनियाभर में वनीला की सुगंध को पसंद किया जाता है। इसीलिए खाद्य सामग्रियों में सबसे अधिक वनीला फ्लेवर और फ्रैगरेंस का इस्तेमाल किया जाता है।