{"_id":"68d9045eb36b4874750e0cc8","slug":"science-news-thousand-year-old-gold-coins-and-jewelry-unearthed-near-sea-of-galilee-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Science News: यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान, इस देश की खुली किस्मत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Science News: यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान, इस देश की खुली किस्मत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
सार
Science News: दुनिया में अक्सर नई-नई खोज होती है, जिनमें कई हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच इजरायल में गैलिली सागर के पास एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर 1,400 साल पुराने सोने के सिक्कों और आभूषणों का दुर्लभ भंडार मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
Please wait...
Link Copied
Science News: दुनिया में अक्सर नई-नई खोज होती है, जिनमें कई हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच इजरायल में गैलिली सागर के पास एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर 1,400 साल पुराने सोने के सिक्कों और आभूषणों का दुर्लभ भंडार मिला है। पुरातत्वविदों ने बताया कि खोजे गए सिक्के बीजान्टिन युग के हैं। 97 शुद्ध सोने के सिक्के और दर्जनों आभूषण मिले हैं, जिनमें मोती, अर्ध-कीमती पत्थरों और कांच जड़े झुमके शामिल है। विशेषज्ञों की टीम ने यह खजाना हिप्पोस (सुसीता) के प्राचीन शहर की खोज के खोजा है, जो इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स की ढलानों पर स्थित है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइफा विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् माइकल इसेनबर्ग ने बताया कि यह उस समय के इस क्षेत्र में पाए गए पांच सबसे बड़े स्वर्ण भंडारों में से एक है। हिप्पोस में अभी तक ज्ञात यह अपनी तरह का पहला भंडार है। आभूषणों और छोटी मुद्राओं की खोज के बाद यह मुद्राशास्त्रीय रूप से भी अहम हो चुका है। इजरायल के लिए यह खजाना बेहद अहम साबित हो सकता है।
2 of 5
यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
कैसे की गई खोज
विशेषज्ञ एडी लिप्समैन ने जुलाई में एक बड़े पत्थर और दो प्राचीन दीवारों के पास से गुजरते समय इस भंडार को खोजा था। लिप्समैन ने जानकारी दी है कि एक मेटल उपकरण की बीप से उनको इसके बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें यह विश्वास नहीं हुआ कि यहां पर कोई खजाना हो सकता है। हालांकि, जब जांच की गई तो एक के बाद एक सोने के सिक्के मिलने लगे, जिन पर अलग-अलग सम्राटों के चित्र अंकित हैं
3 of 5
यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि मिले सिक्के बीजान्टिन सम्राट जस्टिन प्रथम (518 से 527) के शासनकाल से सम्राट हेराक्लियस के शुरुआती काल (610 से 613) तक के हैं। मिले कुछ सिक्कों पर कपड़े के अवशेष भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यह खजाना कभी कपड़े में लिपटा हुआ होगा। उस समय इसे संभाल कर रखा गया होगा।
यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobe stock
विशेषज्ञों को बड़ी उम्मीद
पुरातत्वविद् माइकल इसेनबर्ग ने कहा कि जब 1,400 साल पुराने सिक्के और आभूषण की खोज होती है तो, जो नए जैसे दिखते हैं तो यह शानदार अनुभव होता है। इनमें से एक ट्रेमिस विशेष रूप से दुर्लभ है, जिसे 610 में साइप्रस में सेनापति हेराक्लियस एल्डर और उनके पुत्र ने ढाला था। यह दोनों सम्राट फोकस के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे। छोटे हेराक्लियस ने विजय प्राप्त की और बीजान्टिन हेराक्लियन राजवंश की स्थापना करते हुए 610 से 711 तक शासन किया।
यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : instagram
सिक्का विशेषज्ञ डैनी सायन ने इसे एक दुर्लभ खोज बताया। उन्होंने कहा कि यह उस काल के राजनीतिक और आर्थिक इतिहास की समझ में महत्वपूर्ण योगदान देती है। हालांकि यह अभी पता नहीं चला है कि इस खजाने को क्यों दफनाया गया था। इतिहास के मुताबिक, सातवीं शताब्दी के दौरान हिप्पोस एक अशांत क्षेत्र था। इस क्षेत्र में बाहरी सैन्य आक्रमणों के कारण स्थानीय लोगों ने अपनी संपत्ति छिपाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।