Sargasso Sea: कभी आपने सोचा है कि धरती पर ऐसा भी कोई समंदर हो सकता है, जिसकी कोई सीमा ही न हो, न किनारा, न तट, बस चारों ओर फैला अथाह जल? सुनने में यह किसी रहस्यमयी कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। अटलांटिक महासागर के बीचोंबीच एक ऐसा अनोखा सागर मौजूद है, जिसने सदियों से वैज्ञानिकों और नाविकों को उलझाकर रखा है। खोए हुए जहाजों और रहस्यमयी घटनाओं की कहानियों से घिरा यह सागर आज भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। आइए, जानते हैं इस अनोखी जगह की पूरी कहानी।
इस रहस्यमयी जलक्षेत्र को ‘सारगासो सागर’ कहा जाता है। दुनिया में यह अपनी तरह का इकलौता सागर है, जिसकी कोई स्थायी तटरेखा नहीं है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य में फैला हुआ है। पुराने समय में जब समुद्री यात्री यहां से गुजरते थे, तो वे इसे भटके हुए जहाजों का ठिकाना मानते थे। उनका विश्वास था कि यहां का स्थिर जल और तैरती हुई घास जहाजों को जकड़ लेती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
2 of 5
साफ और गहरा नीला पानी
- फोटो : Freepik
साफ और गहरा नीला पानी
इस सागर की सबसे अद्भुत पहचान है इसका साफ और गहरा नीला पानी। यहां पानी की पारदर्शिता इतनी अधिक है कि कई मीटर नीचे तक सब कुछ स्पष्ट दिखाई देता है। ऊपर से शांत दिखने वाला यह क्षेत्र अपने भीतर एक बेहद संवेदनशील और अनोखा पारिस्थितिकी तंत्र समेटे हुए है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह जगह समुद्री जीवन के कई अनजाने पहलुओं को समझने की कुंजी हो सकती है।
3 of 5
चारों ओर से समुद्री धाराओं से घिरा
- फोटो : Adobe Stock
चारों ओर से समुद्री धाराओं से घिरा
अब सवाल उठता है कि जब इसका कोई किनारा नहीं है, तो इसकी सीमाएं तय कैसे होती हैं? दरअसल, यह सागर चारों ओर से बहने वाली शक्तिशाली समुद्री धाराओं से घिरा हुआ है। पश्चिम में गल्फ स्ट्रीम, उत्तर में नॉर्थ अटलांटिक करंट, पूर्व में कैनरी करंट और दक्षिण में नॉर्थ अटलांटिक इक्वेटोरियल करंट, ये सभी मिलकर एक विशाल घेरा बनाती हैं। इस घेरे के भीतर का पानी अपेक्षाकृत शांत रहता है, जबकि इसकी सीमाएं समय और मौसम के साथ थोड़ा बदलती रहती हैं।
4 of 5
सतह पर तैरते हैं सारगासम
- फोटो : Freepik
सतह पर तैरते हैं सारगासम
‘सारगासो’ नाम पुर्तगाली भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ एक विशेष प्रकार की समुद्री घास होता है। इस सागर की सतह पर ‘सारगासम’ नाम की भूरी घास के विशाल गुच्छे तैरते रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह घास बिना किसी जमीन के सहारे पानी की सतह पर ही उगती और फैलती रहती है।
5 of 5
खतरनाक समुद्र
- फोटो : Adobe Stock
जहां एक ओर पुराने किस्सों में इस सागर को खतरनाक बताया गया, वहीं असलियत इससे बिल्कुल अलग है। यह तैरती हुई घास कई समुद्री जीवों के लिए सुरक्षित आश्रय बनती है। मछलियां, केकड़े और कछुए यहां पनपते हैं और इसे अपना घर बनाते हैं। आधुनिक शोध और सैटेलाइट अध्ययनों से भी यह साबित हो चुका है कि बिना किनारों वाला यह सागर पृथ्वी के समुद्री जीवन चक्र का एक बेहद अहम हिस्सा है।
Youngest Politician: पढ़ने-खेलने की उम्र में बना दमदार पॉलिटिशियन, नाइजीरिया में मचा हंगामा
Viral: 4 साल के ‘छोटे वैभव’ ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल, बड़े शॉट्स लगाकर नन्हे खिलाड़ी ने जीता दिल
Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस
Facts: क्या लॉयर और एडवोकेट एक ही होते हैं? जानिए सच्चाई जो ज्यादातर लोग नहीं जानते