बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल अक्सर उनके फैन्स उनसे पूछते रहते हैं। हालांकि इसका जवाब अभी तक किसी को मिल नहीं पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस तस्वीर में सलमान खान को शादीशुदा बताया गया है। इसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अदालत में पेश किया गया था।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कुछ यूं है कि बिलासपुर जिले के बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल की शादी देवरा भैयाथान सूरजपुर की रहने वाली रानी से हुई थी। बसंतलाल एसईसीएल में काम करते थे, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बसंतलाल के घरवालों ने उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया और कहा कि वो उसे उनकी पत्नी नहीं मानते।
3 of 5
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर
- फोटो : Social media
मामला बैकुंठपुर के कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचा। चूंकि रानी के ससुराल वाले ये नहीं चाहते थे कि बसंत की नौकरी उन्हें मिले, इसलिए उन्होंने रानी को बसंत की पत्नी के रूप में नहीं दिखाने की जीतोड़ कोशिश की। इसी बीच उन्होंने अदालत में रानी की फर्जी शादी की एक तस्वीर पेश की, जिसे देखकर वकील और जज भी चौंक गए। इस तस्वीर में दिखाया गया था कि रानी की शादी सलमान खान से हो चुकी है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File photo
रानी के ससुराल वालों ने अदालत में दलील दी कि उनके बेटे बसंत से रानी का कभी कोई रिश्ता रहा ही नहीं है बल्कि उसका रिश्ता किसी और के साथ है। हालांकि तस्वीर देखकर तो सब साफ-साफ पता चल रहा था कि उसे फोटोशॉप के जरिए बनाया गया था, इसलिए अदालत ने शादी की उस तस्वीर को फर्जी करार दिया और फैसला बहू यानी रानी के पक्ष में दिया।
5 of 5
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
- फोटो : Social media
हालांकि रानी के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है।