{"_id":"5d8dcc828ebc3e93d33e688f","slug":"salman-khan-marriage-false-photo-presented-in-chhattisgarh-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान खान की हो चुकी है शादी? अदालत में पेश की गई ये तस्वीर तो चौंक गए सब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या सलमान खान की हो चुकी है शादी? अदालत में पेश की गई ये तस्वीर तो चौंक गए सब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल अक्सर उनके फैन्स उनसे पूछते रहते हैं। हालांकि इसका जवाब अभी तक किसी को मिल नहीं पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस तस्वीर में सलमान खान को शादीशुदा बताया गया है। इसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अदालत में पेश किया गया था।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कुछ यूं है कि बिलासपुर जिले के बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल की शादी देवरा भैयाथान सूरजपुर की रहने वाली रानी से हुई थी। बसंतलाल एसईसीएल में काम करते थे, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बसंतलाल के घरवालों ने उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया और कहा कि वो उसे उनकी पत्नी नहीं मानते।
3 of 5
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर
- फोटो : Social media
मामला बैकुंठपुर के कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचा। चूंकि रानी के ससुराल वाले ये नहीं चाहते थे कि बसंत की नौकरी उन्हें मिले, इसलिए उन्होंने रानी को बसंत की पत्नी के रूप में नहीं दिखाने की जीतोड़ कोशिश की। इसी बीच उन्होंने अदालत में रानी की फर्जी शादी की एक तस्वीर पेश की, जिसे देखकर वकील और जज भी चौंक गए। इस तस्वीर में दिखाया गया था कि रानी की शादी सलमान खान से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File photo
रानी के ससुराल वालों ने अदालत में दलील दी कि उनके बेटे बसंत से रानी का कभी कोई रिश्ता रहा ही नहीं है बल्कि उसका रिश्ता किसी और के साथ है। हालांकि तस्वीर देखकर तो सब साफ-साफ पता चल रहा था कि उसे फोटोशॉप के जरिए बनाया गया था, इसलिए अदालत ने शादी की उस तस्वीर को फर्जी करार दिया और फैसला बहू यानी रानी के पक्ष में दिया।
विज्ञापन
5 of 5
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
- फोटो : Social media
हालांकि रानी के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।