{"_id":"5d8cc90f8ebc3e93de124e28","slug":"11-chinese-relatives-married-and-divorced-each-other-23-times-for-home-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के 11 लोगों ने 23 बार आपस में रचाई शादी, वजह का हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ही परिवार के 11 लोगों ने 23 बार आपस में रचाई शादी, वजह का हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में शादी और तलाक से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने आपस में ही 23 बार शादी रचा ली, लेकिन फिर दो हफ्ते के अंदर ही सबने एक-दूसरे को तलाक भी दे दिया।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी योजना पाने के लिए परिवार के लोगों ने एक-दूसरे से शादी रचाई। इसकी शुरुआत तब हुई जब झेजियांग प्रांत के लिशुई शहर के एक छोटे से गांव में रहने वाले पैन नाम के शख्स को सरकार की शहरी नवीनीकरण मुआवजा योजना के बारे में पता चला। इस योजना के मुताबिक, स्थानीय निवासियों को कम से कम 40 वर्ग मीटर का एक अपार्टमेंट देने की पेशकश की जा गई थी, चाहे उसके पास कोई संपत्ति हो या न हो।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पैन ने इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए एक योजना बनाई और अपनी पूर्व पत्नी से फिर से शादी कर ली, जिसे उसने साल 2011 में ही तलाक दे दिया था। इसके बाद सरकारी योजना के तहत उसे अपार्टमेंट मिल गया। फिर छह दिन बाद उसने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया। पैन के लालच की इंतहा ये हो गई कि अपार्टमेंट के लिए उसने अपनी साली और यहां तक कि अपनी बहन से भी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
चीन की एक वेबसाइट पीपल्स डेली के मुताबिक, पैन के अन्य रिश्तेदार भी उसकी इस धोखाधड़ी में शामिल हो गए। यहां तक कि उसके पिता और मां ने भी शादी रचा ली। ऐसा करके उन्होंने गांव के निवासियों के रूप में अपना पंजीकरण कराया और फिर तलाक ले लिया, लेकिन आवास योजना के अधिकारियों को किसी तरह इस धोखाधड़ी की जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि जिन 11 लोगों ने शादी रचाई है, उनका पता एक ही है और फिर उनके संबंधों का भी खुलासा हुआ। इसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में रखा गया है, जबकि अन्य लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।