फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित घर, जिस पर परमाणु बम का भी नहीं होगा कोई असर

Wed, 11 Dec 2019 10:06 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Safest house in the world Modern fortress with sliding concrete walls in Poland
दुनिया का सबसे सुरक्षित घर - फोटो : kwkpromes/Youtube

अपने घर को सुरक्षित रखना कौन नहीं चाहता है। इसलिए हम जब घर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो सबसे ज्यादा जिस चीज के बारे में सोचते हैं, वो है घर का सिक्योरिटी सिस्टम (सुरक्षा प्रणाली), जिससे हमारा घर सुरक्षित रहे, किसी तरह का कोई खतरा न हो। आज हम आपको एक ऐसे ही घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित घर माना गया है। कहते हैं कि ये घर इतना सुरक्षित है कि इस घर पर परमाणु बम का भी कोई असर नहीं होगा। 

Safest house in the world Modern fortress with sliding concrete walls in Poland
दुनिया का सबसे सुरक्षित घर - फोटो : kwkpromes/Youtube

दरअसल, पोलैंड की राजधानी वारसॉ में रहने वाले एक शख्स ने एक ऐसा घर बनवाने के बारे में सोचा, जो बेहद ही सुरक्षित हो। इसके लिए उसने पोलैंड की जानी मानी आर्किटेक्चर फर्म केडब्ल्यूके प्रोम्स से संपर्क किया और उनसे कहा कि उन्हें अधिकतम सुरक्षा वाला घर चाहिए। इसके बाद इस कंपनी ने जो घर बनाया, उसने सभी को हैरान कर दिया। 

Safest house in the world Modern fortress with sliding concrete walls in Poland
दुनिया का सबसे सुरक्षित घर - फोटो : kwkpromes/Youtube

केडब्ल्यूके प्रोम्स ने इस घर को बनाना एक चुनौती के रूप में लिया और उन्होंने अपने क्लाइंट को जितना चाहता था, उससे भी बेहतर सुरक्षा वाला घर बना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर को दुनिया के सबसे सुरक्षित घर का खिताब मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Safest house in the world Modern fortress with sliding concrete walls in Poland
दुनिया का सबसे सुरक्षित घर - फोटो : kwkpromes/Youtube

इस घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि एक बटन दबाते ही यह घर ऊपर-नीचे, आगे-पीछे हर तरफ से कंक्रीट की दीवारों से बंद हो जाता है। फिर यह किसी बंद किले की तरह दिखता है। 

विज्ञापन
Safest house in the world Modern fortress with sliding concrete walls in Poland
दुनिया का सबसे सुरक्षित घर - फोटो : kwkpromes/Youtube

जब यह घर एक बार बंद हो जाए तो लाख कोशिशों के बाद भी कोई इस घर में प्रवेश नहीं कर सकता है। इस घर में प्रवेश के लिए सिर्फ दूसरी मंजिल पर बने पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वह भी अगर मकान मालिक चाहे तो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed