फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस ग्रह को कहा जाता है सौरमंडल का 'वैक्यूम क्लीनर', हैरान कर देगी इसकी वजह

Thu, 12 Nov 2020 10:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
vacuum cleaner of the solar system Interesting and strange facts of jupiter planet the great red spot
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

सौरमंडल में ग्रहों की दुनिया भी बड़ी अजीब है। उसे जितना भी समझने की कोशिश करिए, आप उतना ही उसमें उलझते जाएंगे। वैसे तो हर ग्रह अपनेआप में विशेष है, लेकिन इसमें बृहस्पति ग्रह थोड़ा अलग है, क्योंकि यह पूरा ग्रह गैसों का एक समूह है और भारत में इसे 'गुरु' के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह के बारे में लोग प्राचीन काल से ही जानते हैं। अंग्रेजी में इसे 'जुपिटर' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, रोमन सभ्यता के एक पौराणिक देवता का नाम 'जुपिटर' है। इस ग्रह की कई रोचक बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

vacuum cleaner of the solar system Interesting and strange facts of jupiter planet the great red spot
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

बृहस्पति ग्रह पर एक दिन मात्र नौ घंटा और 55 मिनट का ही होता है, जबकि पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटे का होता है। शायद आपको यह बात पता न हो कि पृथ्वी के 11.9 साल में बृहस्पति ग्रह का मात्र एक साल होता है। यह बेहद ही हैरान करने वाली बात है। 

vacuum cleaner of the solar system Interesting and strange facts of jupiter planet the great red spot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बृहस्पति ग्रह पर कोई धरातल नहीं है। यह मुख्य रूप से हाइड्रोजन से बना हुआ है और हमेशा अमोनिया क्रिस्टल और संभवतः अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड के बादलों से ढंका हुआ रहता है। इस ग्रह पर इंसानों का रहना नामुमकिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vacuum cleaner of the solar system Interesting and strange facts of jupiter planet the great red spot
बृहस्पति ग्रह का 'द ग्रेट रेड स्पॉट' - फोटो : Pixabay

इस ग्रह की सबसे रोचक और रहस्यमय चीज जो है, वो है 'द ग्रेट रेड स्पॉट'। दरअसल, ये एक तूफान है, जो लाल धब्बे की तरह दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह पर सैकड़ों सालों से एक तूफान लगातार चल रहा है और यह इतना बड़ा है कि उसमें आराम से पृथ्वी जैसे तीन ग्रह समा जाएं। फिलहाल वैज्ञानिकों के पास भी इस बात का जवाब नहीं है कि यह तूफान कैसे और क्यों चल रहा है। 

विज्ञापन
vacuum cleaner of the solar system Interesting and strange facts of jupiter planet the great red spot
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

बृहस्पति ग्रह को सौरमंडल का 'वैक्यूम क्लीनर' भी कहा जाता है। दरअसल, इसका अपना एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल है, जिसकी मदद से वह सौरमंडल में आने वाले बाहरी उल्कापिंडों को अपनी ओर खींच लेता है। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद वो उल्कापिंड पृथ्वी या अन्य ग्रहों से भी टकरा जाते, जिससे भारी तबाही होती।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed