फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vladimir Putin News: जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना, सिक्योरिटी गार्ड से चल रहा अफेयर!

Mon, 31 Jul 2023 12:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard know who the Alina Kabayeva
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard - फोटो : Twitter @AngieCherie

Vladimir Putin News: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच अक्सर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का निजी जीवन सुर्खियों में रहता है। कथित प्रेमिका अलीना काबेवा की वजह से पुतिन की निजी जिंदगी (Vladimir Putin Life) की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। पश्चिम मीडिया में पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना को लेकर चौंकाने खबरें सामने आई हैं। 



कहा जाता है कि आक्रामक नजर वाले रूस के राष्ट्रपति पुतिन निजी जिंदगी में बेहद रोमांटिक हैं। कई सालों से पुतिन का नाम अलीना काबेवा के साथ जोड़ा जा रहा है। काबेवा की उम्र 40 साल है और उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अलीना काबेवा के जुड़वा बच्चे हैं, जिनका पिता राष्ट्रपति पुतिन को बताया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं अलीना काबेवा और एक बार फिर पुतिन क्यों सुर्खियों में हैं? 

 

russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard know who the Alina Kabayeva
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard - फोटो : Twitter @AApigmalion

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड का उनके ही एक सिक्योरिटी गार्ड से अफेयर चल रहा है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बातें कही जा रही हैं। बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में व्यस्त होने की वजह से राष्ट्रपति पुतिन अलीना को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि स्विटजरलैंड में रह रही अलीना जांच के घेरे में हैं। 
 

russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard know who the Alina Kabayeva
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard - फोटो : Twitter @Ahmeten11223794

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन के महल की दीवारों के पीछे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अलीना का सिक्योरिटी गार्ड के साथ अफेयर के बारे में पुतिन को बता दिया गया है। हालांकि पुतिन ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। पुतिन की इस तरह की खबरों में कोई दिलचस्पी नहीं नजर आई और उन्होंने अलानी के प्रेमी के बारे में भी जानने की कोशिश नहीं की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard know who the Alina Kabayeva
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard - फोटो : Twitter @AlexKokcharov

पुतिन से कब जुड़ा अलीना नाम?

व्लादिमीर पुतिन का नाम अलीना से साल 2008 में पहली बार जुड़ा था। मॉस्को से प्रकाशित होने वाले अखबार ने यह खुलासा किया था। साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक हो गया था, जिसके बाद अलीना को 'रूस की फर्स्ट लेडी' माना जाने लगा। उस समय उन्होंने सार्वजनिक तौर पर रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर होने से इंकार कर दिया था। 

Kim Jong Un: झपकी लेने पर दे दी मौत की सजा, इस तानाशाह ने अपने ही फूफा को फेंक दिया था कुत्तों के सामने

विज्ञापन
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard know who the Alina Kabayeva
russian president vladimir putins girlfriend has an affair with security guard - फोटो : Twitter @mikeflynn68

हालांकि इंकार करने के बाद भी दोनों के रिश्तों की खबरें आती रहीं। कहा गया कि पुतिन और अलीना ने इंगेजमेंट के बाद शादी कर ली है। साल 2016 में अलीना को रिंग पहने हुए देखा गया था और उस दौरान वह कैमरे से बचती हुई नजर आई थीं। कई मौकों पर वेडिंग रिंग के साथ दिखने पर अफवाहों को बल मिल गया।

Unique Rituals: यहां पर श्मशान घाट में दूल्हा-दुल्हन करते हैं सबसे पहले पूजा, जानिए क्या है अनोखी परंपरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed