फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kohli vs Gambhir: आईपीएल में गंभीर-कोहली विवाद से दुखी हैं कपिल देव, बीसीसीआई से की यह कदम उठाने की मांग

Mon, 31 Jul 2023 09:42 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 31 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

आईपीएल 2023 सीजन खत्म हुए काफी समय हो गया है लेकिन कोहली-गंभीर के बीच विवाद अभी भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है। हालांकि, लीग में दो खिलाड़ियों के बीच तकरार की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन यकीनन इतनी बड़ी कोई घटना कभी नहीं हुई।

विज्ञापन
Kohli vs Gambhir Kapil Dev is unhappy by Gambhir-Kohli controversy in IPL demands BCCI to take this step
कपिल देव, विराट कोहली, गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर के बीच मैदान पर हुई मौखिक बहस के कारण काफी विवाद हुआ। इन दोनों को उनके आचरण के लिए भारी जुर्माना लगाया गया और पूरी घटना की कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की। महान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने विवाद के संबंध में अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को मैदान के बाहर खिलाड़ियों को अच्छे नागरिक बनने के लिए तैयार करने की जरूरत है।
Kohli vs Gambhir Kapil Dev is unhappy by Gambhir-Kohli controversy in IPL demands BCCI to take this step
गौतम गंभीर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 सीजन खत्म हुए काफी समय हो गया है लेकिन कोहली-गंभीर के बीच विवाद अभी भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है। हालांकि, लीग में दो खिलाड़ियों के बीच तकरार की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन यकीनन इतनी बड़ी कोई घटना कभी नहीं हुई।
Kohli vs Gambhir Kapil Dev is unhappy by Gambhir-Kohli controversy in IPL demands BCCI to take this step
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल देव ने क्या कहा?
कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई को खिलाड़ियों को अच्छा नागरिक बनने के लिए भी तैयार करना होगा। दो सबसे महत्वपूर्ण लोग-दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली और संसद सदस्य गंभीर इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं? हालांकि, पेले से लेकर डॉन ब्रैडमैन तक खिलाड़ी अपना आपा खो देते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Kohli vs Gambhir Kapil Dev is unhappy by Gambhir-Kohli controversy in IPL demands BCCI to take this step
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : social Media
वेंकटेश प्रसाद ने की टीम इंडिया की आलोचना
इस बीच, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने बारबाडोस में दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार के बाद टीम इंडिया की तीखी आलोचना की। भारत इस मैच में रोहित शर्मा और कोहली के बिना उतरा लेकिन बाकी बल्लेबाज उनकी कमी को पूरा नहीं कर पाए। वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा, ''पैसे और ताकत के बावजूद, हम सामान्यता का जश्न मनाने के आदी हो गए हैं और चैंपियन टीमों से कोसों दूर हैं। हर टीम जीतने के लिए खेलती है और भारत भी, लेकिन उनका दृष्टिकोण और रवैया भी समय के साथ खराब प्रदर्शन का एक कारक है।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed