फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां

Fri, 25 Feb 2022 01:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Nuclear World War Astrologer Nostradamus Shocking Predictions for the Year 2022
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock

रूस यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 316 लोग घायल हैं। अब इस बीच आशंका जताई जा रही है कि रूस और यूक्रेन की जंग तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकती है, लेकिन इसकी संभावना अभी कम है। अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के खिलाफ अपनी सेना उतारने से इंकार कर दिया है। अभी तक पश्चिमी देश रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। 



अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी साफ कहा है कि वे यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। हालांकि, बाइडेन ने कहा है कि वे नाटो देशों की इंचभर जमीन की भी रक्षा करेंगे। नाटो ने यूरोप के पूर्वी हिस्से में अपने सैनिक बढ़ाने का फैसला किया है। 

Russia Ukraine War: Nuclear World War Astrologer Nostradamus Shocking Predictions for the Year 2022
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock

अमेरिका ने भले ही कहा है कि उसके देश की सेना यूक्रेन में नहीं जाएगी, लेकिन नाटो ने तेवर सख्त कर लिए हैं। नाटो ने अपने सैन्य कमांडरों को अपनी सीमा सुरक्षित रखने के लिए तैयारी तेज करने का आदेश दिया है। इसके बाद नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। अब इस बीच नाटो ने एक आपात बैठक बुलाई है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या नाटों इस युद्ध में शामिल होगा? अगर ऐसा होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। इसके बाद परमाणु जंग को रोकना मुश्किल होगा, क्योंकि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus) ने साल 2022 में परमाणु बम फटने की भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणियां की थीं? 

Russia Ukraine War: Nuclear World War Astrologer Nostradamus Shocking Predictions for the Year 2022
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock


नास्त्रेदमस ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Nuclear World War Astrologer Nostradamus Shocking Predictions for the Year 2022
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock

परमाणु बम से मचेगी तबाही

नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं जो दुनिया के लिए बेहद डराने वाली हैं। उन्होंने साल 2022 के लिए की गई अपनी भविष्यवाणी में धरती पर तबाही के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा। उन्होंने बताया है कि इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा और धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Nuclear World War Astrologer Nostradamus Shocking Predictions for the Year 2022
क्या दुनिया में छिड़ेगा परमाणु युद्ध? - फोटो : iStock
बढ़ेगी महंगाई

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ने बताया है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानने लगेंगे। इनमें लोग ज्यादातर पैसा निवेश करेंगे जो धरती पर तबाही लाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed