फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rock Salt: 83 करोड़ साल पुराने सेंधा नमक में मिले ये जीव, अभी भी हो सकते हैं जीवित

Thu, 19 May 2022 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Researchers looked at 830-million-year-old halite and found microorganisms that may still be alive
83 करोड़ साल पुराने सेंधा नमक में मिले ये जीव - फोटो : Pixabay
Rock Salt: व्रत में खाए जाने वाले सेंधा नमक के कई फायदे हैं। लेकिन अब इसमें एक ऐसी चीज मिली है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अब वैज्ञानिकों को सेंधा नमक में ऑर्गैनिक ठोस पदार्थ मिले हैं। यह संरक्षित ऑर्गैनिक ठोस पदार्थ सेंधा नमक के बेहद पुराने टुकड़े के फ्ल्यूड में पाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी खोज के लिए इमेजिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया है। ऑर्गैनिक ठोस पदार्थ जिस सेधा नमक के नमूने में पाया गया है वह 83 करोड़ साल पूराना है। 

ऑस्ट्रेलिया में नियोप्रोटेरोजोइक ब्राउन फॉर्मेशन से 1,480 से 1,520 मीटर की गहराई से नमूनों को लिया गया था जिनसे यह लिया गया है। जर्नल जियोलॉजी में इसके बारे में एक पेपर प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नमक में मिली चीजें बिल्कुल प्रोकैरियोट्स और शैवाल की कोशिकाओं की तरह हैं। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने सेंधा नमक में और क्या जानकारियां दी हैं? 
Researchers looked at 830-million-year-old halite and found microorganisms that may still be alive
83 करोड़ साल पुराने सेंधा नमक में मिले ये जीव - फोटो : Pixabay

क्रिस्टल समुद्र के नमकीन पानी के वाष्पीकरण से सेंधा नमक बनता है। इस प्रोसेस में पानी का कुछ अंश और जीव फ्ल्यूड इनक्लूजन में फंस सकते हैं। शोधकर्ताओं द्वारा पानी के इन छोटे-छोटे हिस्सों में सूक्ष्मजीवों और ऑर्गैनिक कंपाउंड की पहचान की गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शोधकर्ताओं ने इन सूक्ष्मजीवों के अभी जीवित होने की संभावना जताई है। 

Researchers looked at 830-million-year-old halite and found microorganisms that may still be alive
83 करोड़ साल पुराने सेंधा नमक में मिले ये जीव - फोटो : Pixabay

हैलाइट के नमूनों में मिले सूक्ष्मजीवों के बीते उदाहरणों के मद्देनजर शोधकर्ताओं की टीम का अनुमान जताया है कि ब्राउन फॉर्मेशन वाले हैलाइट में ऑर्गैनिक कंपाउंड निष्क्रिय अवस्था में हैं। हालांकि इसके बावजूद ये जीवित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Researchers looked at 830-million-year-old halite and found microorganisms that may still be alive
83 करोड़ साल पुराने सेंधा नमक में मिले ये जीव - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने बताया कि नमूनों में किसी प्रकार की कोई खराबी नहीं आई हैं। करोड़ साल बीतने के बाद भी इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। उन्होंने बीते रिसर्चों की तरफ इशारा किया गया है। इन शोध के दौरान 150,000 साल पुराने सेंधा नमक में जीवित सूक्ष्मजीव मिले थे। इसी तरह 25 करोड़ साल पुराने नमक के क्रिस्टल में जीवित बैक्टीरिया भी मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Researchers looked at 830-million-year-old halite and found microorganisms that may still be alive
Rock Salt - फोटो : Pixabay

अगर यह सच साबित हुआ, तो दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में इनकी अहम भूमिका हो सकती है। मंगल ग्रह पर विशालकाय नमकीन पानी की झीलें मौजूद हैं। इसके साथ ही ब्राउन फॉर्मेशन हैलाइट भी हैं। अगर धरती के हैलाइट में जीवन सभव है, तो मंगल ग्रह पर भी जीवन संभव हो सकता है।  

आए दिन वैज्ञानिक नई-नई खोज करते हैं। कई खोज तो ऐसी होती हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed