फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pentagon on UFO And Alien: पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो, एलियन के बारे में कही ये बड़ी बात

Thu, 19 May 2022 01:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Pentagon on UFO And Alien pentagon release video of ufo in US Congress and says do not know about aliens
पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो - फोटो : Youtube/House Intelligence
Pentagon on UFO And Alien: एलियंस को लेकर आज भी रहस्य बरकरार है, हालांकि आए दिन इस परग्रही जीव के बारे में नए-नए दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक एलियंस के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। एलियंस को लेकर आए दिन अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। अब रहस्यमयी यूएफओ और एलियंस को लेकर पेंटागन ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में कई बातें कही हैं। 

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पहली बार दुनिया के सामने यूएफओ के दो वीडियो जारी किए हैं। अभी तक इन वीडियो को गुप्त रखा गया था, लेकिन ये वीडियो दुनिया के सामने आ चुके हैं। पेंटागन द्वारा जारी किए वीडियो रिकॉर्ड किए गए गए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी एक वीडियो में एक रोशनी नजर आ रही है जो त्रिकोण आकृति वाली है जबकि दूसरे वीडियो में एक गोल आकृति वाली रोशनी दिख रही है। पायलटों ने नाइट विजन चश्मों से इनको देखा था। 
Pentagon on UFO And Alien pentagon release video of ufo in US Congress and says do not know about aliens
पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो - फोटो : iStock

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की एक समिति यूएफओ को लेकर सुनवाई कर रही है। पेंटागन के खुफिया अधिकारी रोनाल्ड मौल्ट्री और नौसेना खुफिया विभाग के उप निदेश स्कॉट ब्रे ने समिति के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। इन दोनों अधिकारियों ने बताया कि 400 से ज्यादा यूएफओ देखने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। 

Pentagon on UFO And Alien pentagon release video of ufo in US Congress and says do not know about aliens
पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो - फोटो : iStock

करीब 50 सालों में पहली बार यूएफओ से संबंधित सार्वजनिक सुनवाई हुई है। अभी तक बंद कमरों में यूएफओ को लेकर सिर्फ हाई रैंक अधिकारियों के बीच चर्चा होती थी। अमेरिकी संसद में यह सुनवाई बीते साल एक सरकारी रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pentagon on UFO And Alien pentagon release video of ufo in US Congress and says do not know about aliens
पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो - फोटो : iStock

अमेरिकी सैन्य पायलटों ने साल 2004 में अज्ञात हवाई घटना रिपोर्ट की थी। इस सुनवाई के दौरान इस घटना के 144 उदाहरण को शामिल किया गया था। अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ के वीडियो और तस्वीरों को सुनवाई के दौरान दिखाई गया था। पहली बार इस मामले पर सार्वजनिक सुनवाई की गई है। 

विज्ञापन
Pentagon on UFO And Alien pentagon release video of ufo in US Congress and says do not know about aliens
पेंटागन ने पहली बार जारी किया यूएफओ का वीडियो - फोटो : iStock

अमेरिकी संसद में पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एलियंस के बारे में अभी कुछ नहीं पता है, लेकिन हो सकता ये यूएफओ से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि हम इस रहस्य को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed