{"_id":"61bc75cde9592d1cda558084","slug":"research-hen-came-first-or-egg-in-world-here-is-the-right-answer-of-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Research: दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इस सवाल का जवाब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Research: दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इस सवाल का जवाब
हम बचपन से ही एक सवाल सुनते आ रहे हैं। यह सवाल है पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन अब इस सवाल का उत्तर मिल गया है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? पहले यह सवाल लोगों को दुविधा में डाल देता था। लोग समझ नहीं पाते थे कि इसका जवाब क्या है? लेकिन वैज्ञानिकों ने अब लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। वैज्ञानिकों ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ दिया है।
यूनाइटेड किंगडम (UK) के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" के सवाल के उत्तर को खोजने के लिए इस पर काफी रिसर्च किया है। लंबे समय तक रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों को आखिरकार कामयाबी मिल गई और उन्होंने इस बड़े प्रश्न के उत्तर को खोज लिया। अपने इस उत्तर को सच साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तर्क भी दिए हैं।
2 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा?
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के इस रिसर्च से पता चला है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी और बांद में अंडा आया था। सबसे खास बात यह है कि मुर्गी के बिना अंडे पैदा नहीं हो सकते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नामक एक प्रोटीन होता है जिसके बिना अंडे की खोल नहीं बन सकती है।
3 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा?
- फोटो : Pixabay
सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही बनता है। इसलिए जबतक मुर्गी के गर्भाशय से यह प्रोटीन अंडे के निर्माण में इस्तेमाल नहीं होगा तब तक अंडा नहीं बन सकता है। इस बात से अब यह साफ हो चुका है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी जिसके बाद अंडा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा?
- फोटो : Pixabay
इस दुनिया में जब मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना जिसके बाद ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंच पाया। इस रिसर्च के मुख्य वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन का कहना है कि यह सवाल काफी समय से लोगों को परेशना कर रहा था कि आखिर दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन वैज्ञानिकों ने सूबत के साथ इसका जवाब खोज निकाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।