फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Water on Mars: मंगल ग्रह पर सिर्फ 3 फीट नीचे मिला पानी का विशाल भंडार, वैज्ञानिकों के खुलासे से दुनिया हैरान

Fri, 17 Dec 2021 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
hidden water reservoir discovered on mars just under 3 feet The world  shocked by the revelations of scientists
मंग्रल ग्रह पर मिला पानी - फोटो : Twitter @EWS


मंगल को लेकर वैज्ञानिकों ने दुनिया को अच्छी खबर दी है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि मंगल ग्रह के ग्रैंड कैनयान में बड़ी मात्रा में पानी मिला है। एजेंसी के मुताबिक, मंगल ग्रह पर यह पानी का विशाल भंडार वल्लेस मरीनर्स की सतह के सिर्फ तीन फीच नीचे हैं। 3862 किमी इलाके में फैली वल्लेस मरीनर्स एक बहुत बड़ी घाटी है। 

कैंडोर चाओस घाटी का हिस्सा वल्लेस मरीनर्स नीदरलैंड के आकार की है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस घाटी में सबसे ज्यादा पानी मिल सकता है। इस शोध के सहायक लेखक अलेक्सी मलाखोव ने बताया है कि रिसर्च में पता चला है कि वल्लेस मरीनर्स का मध्यवर्ती हिस्सा पानी से भरा है। उनका कहना है कि यहां पर अपेक्षा से भी ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर बर्फ से ढके इलाके कुछ इसी तरह से रहे हैं। यहां पर कम तापमान के कारण सूखी हुई जमीन के नीचे बर्फ जमी रहती है।

hidden water reservoir discovered on mars just under 3 feet The world  shocked by the revelations of scientists
मंग्रल ग्रह पर मिला पानी - फोटो : iStock

लाल ग्रह पर पहली बार मिले पानी के सबूत

साल 2006 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कुछ तस्वीरें जारी की थी और बताया था कि मंगल ग्रह पर पानी के सबूत मिले हैं। नासा ने जो तस्वीरें साझा की थीं उससे पता चला कि साल 1999 और 2001 के बीच लिक्विड वॉटर मंगल ग्रह पर था। नासा के फोनिक्स मार्स लैंडर ने 31 जुलाई 2008 को इस बात की पुष्टि की कि मंग्रल ग्रह पर बर्फ मौजूद है। इसमें भी धरती पर मौजूद पानी में पाए जाने वाले तत्व पाए गए हैं। 

hidden water reservoir discovered on mars just under 3 feet The world  shocked by the revelations of scientists
मंग्रल ग्रह पर मिला पानी - फोटो : Pixabay


मंगल ग्रह पर कई सूख चुकी घाटियां और नदियों के क्षेत्र मौजूद हैं। इसके अंदाजा लगाया जाता है कि वहां पर कभी पानी बहता था। अभी तक जो पानी पाया गया था वह बहुत गहराई में बर्फ के रूप में था। अब यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की खोज से खुलासा हुआ है कि मात्र तीन फीट नीचे बर्फ मौजूद है। अरबपति एलन मस्क की मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्तियां बसाने की चाहत है। इसके लिए यह खोज एक अच्छी खबर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed