फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remnants Of Fire Temple: इस मुस्लिम देश में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, देखकर हैरत में पड़े खोजकर्ता

Sat, 31 Dec 2022 12:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 31 Dec 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Remains Of Ancient Temple Found In Muslim Country Iran Read Ajab Gajab News In Hindi
ईरान में मिले मंदिर के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Remains Of Ancient Temple Found In Iran: ईरान देश जंबूद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित है। सन 1935 तक 'फारस' नाम से जाना जाने वाला देश अब ईरान के नाम से जाना जाता है। तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक और तुर्की से घिरे इस देश की राजधानी तेहरान है। ये देश विवादों और गलत वजहों से ही आए दिन सुर्खियों में रहता है। लेकिन अब यहां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।  दरअसल, ईरान में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान की एक ऐतिहासिक साइट पर हो रहे उत्खनन में खोजकर्ताओं को एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के ये अवशेष उत्तर पूर्वी ईरान में मिले हैं, जिसे वह ईरान के बेहद ताकतवर साम्राज्यों में से एक ससनीद साम्राज्य का बता रहे हैं।

Remains Of Ancient Temple Found In Muslim Country Iran Read Ajab Gajab News In Hindi
ईरान में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ये वाकई बेहद हैरान करने वाला है कि एक मुस्लिम देश में प्राचीन मंदिर के अवशेष पाए गए हैं। पहली बार इन अवशेषों को देखकर खोजकर्ताओं की टीम भी दंग रह गई। खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों ने बताया कि ये खोज काफी खास है। इसके जरिए प्राचीन ईरानी के इतिहास का एक नया अध्याय सामने आ सकता है।

Remains Of Ancient Temple Found In Muslim Country Iran Read Ajab Gajab News In Hindi
ईरान में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ईरान की इस साइट पर चल रहे उत्खनन की टीम में शामिल पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी ने सोमवार को कहा कि पुरातत्व विभाग उत्तरी पूर्वी ईरान के एक गांव के पास एक साइट पर उत्खनन का कार्य कर रहा है। इस दौरान ससनीद साम्राज्य के एक अग्नि मंदिर के अवशेष पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Remains Of Ancient Temple Found In Muslim Country Iran Read Ajab Gajab News In Hindi
ईरान में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इसके अलावा पुरातत्वविदों को प्राचीन चित्रकला से जुड़ी कुछ चीजें भी मिली, जो काफी शानदार हैं। इन अवशेषों को देखकर लोग बेहद हैरान हैं। खुदाई में जियोमेट्रिक प्लांट से सजे हुए प्लास्टर वर्क के कई शानदार टुकड़े भी पाए गए हैं। इन चीजों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साइट का धार्मिक और आर्थिक पहलू भी है। 
 
विज्ञापन
Remains Of Ancient Temple Found In Muslim Country Iran Read Ajab Gajab News In Hindi
ईरान में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी का कहना है कि इस साइट पर पाए गए सभी अवशेष ससनीद साम्राज्य के दौरान ईरानी कला के इतिहास का हिस्सा है, जो एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। पुरातत्वविद ने कहा कि अग्नि मंदिर में एक समय में हीपोस्टाइल हॉल रहा होगा और  मंदिर का यह हॉल अलग-अलग तरह की नक्काशी से सजा हुआ होगा।

ससनीद काल का ईरानी इतिहास में खास हिस्सा है। इस दौरान पारसी आर्किटेक्चर व आर्ट्स का पुनरुद्धार किया गया था। प्राचीन ईरान में ससनीद साम्राज्य के दौरान सभी काम पहलवी में होते थे। दरअसल, यह ससनीद साम्राज्य की भाषा थी, जिसका इस्तेमाल इस साम्राज्य से आने वाले सभी लोग करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed