गत 30 मार्च 2018 को रिलायंस जियो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की गई थी। इसके बाद एक GIF फाइल भी पोस्ट की गई। इन दो ट्वीट्स से साफ नजर आया कि कंपनी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। इस नए प्रोडक्ट का नाम जियो जूस है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। इस बात से पता चलता है कि जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को APRIL FOOL बनाया है। आइए आपको बताते हैं वो 5 कारण जो इसस बात को दर्शाते हैं-
31 मार्च 2018 को फिर से एक और वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नए जियो जूस के बारे में कुछ जानकारी दी गई थी। साथ ही शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया था, 'वक्त है चार्जर और भारी-भरकम पावर बैंक को अलविदा कहने का, पेश है जियो जूस'। साथ में जो वीडियो शेयर किया गया था वो इशारा करती है कि कंपनी शायद अपने ग्राहकों के साथ प्रैंक कर रही है।
इस वीडियो में बताया गया है कि रिलायंस जियो एक नई तकनीक लेकर आने वाली है जिससे यूजर्स को फोन चार्ज करने के लिए केवल जियो सिम की ही जरूरत होगी। हालांकि अब तक ऐसी कोई टेक्नोलॉजी नहीं बनी है जैसा कि वीडियो में बताया गया है।
साथ ही यह वीडियो यूजर्स को अप्रैल फूल बनाने की बात को इस तरह भी साबित करती है कि इसकी लॉन्चिंग की तारीख 1 अप्रैल 2018 रखी गई लेकिन आज इस पर कोई बात नहीं हुई। बहरहाल जियो ने अप्रैल फूल प्रैंक के लिए बैटरी के मुद्दे को चुना जो आमतौर लोगों के लिए सिरदर्द बना रहता है।
5 of 6
जियो यूजर्स को लगा जोर का झटका, जानिए कैसे
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके अलावा जियो ने प्राइम सब्सक्रिप्शन को सभी पुराने ग्राहकों के लिए 1 और साल के लिए मुफ्त कर दिया है। रिलायंस जियो के मुताबिक सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है लेकिन यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।