फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Sharma Birth Anniversary: भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री कैसे बने थे राकेश शर्मा, जानिए उनसे जुड़ी 5 बड़ी बातें

Thu, 13 Jan 2022 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
rakesh sharma birth anniversary how he becomes india first astronaut know all things related in hindi
राकेश शर्मा की जयंती आज - फोटो : Twitter @IfsPatil

भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का आज यानी 13 जनवरी को 73वां जन्मदिन है। राकेश शर्मा का जन्म पंजाब के पटियाला में 13 जनवरी 1949 को हुआ था। 3 अप्रैल 1984 को राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। दुनिया के 138 वे अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर रिटायर हुए हैं। उन्होंने करीब 8 दिन तक अंतरिक्ष में बिताए थे। 



शर्मा ने अपनी पढ़ाई सेंट जॉर्ज ग्रामर स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से स्नातक किया। जुलाई 1966 में वह नेशनल डिफेंस एकेडमी से वायुसेना प्रशिक्षु के तौर जुड़े। इसके बाद उनको साल 1970 में भारतीय वायुसेना में टेस्ट पायलट के तौर शामिल किया गया था। राकेश शर्मा ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भी हिस्सा लिया था। उस समय वह पायलट की भूमिका में थे। साल 1982 में यह फैसला लिया गया एक भारतीय रूसी अभियान साथ अंतरिक्ष में जाएगा। 

rakesh sharma birth anniversary how he becomes india first astronaut know all things related in hindi
राकेश शर्मा की जयंती आज - फोटो : Twitter @swapy6

उस समय तक राकेश शर्मा स्क्वाडर्न लीडर बन चुके थे। राकेश शर्मा ने खुद निर्णय लिया था कि वह चुनौतीपूर्ण मिशन में शामिल होंगे। इससे पहले उन्हें कठिन परीक्षण में शामिल होना था। उन्होंने प्रशिक्षण लिए और खुद को सोवियत अंतरिक्ष विशेषज्ञ के तौर पर स्थापित किया। इसके बाद तय हो गया कि अंतरिक्ष में राकेश शर्मा जाएंगे।

rakesh sharma birth anniversary how he becomes india first astronaut know all things related in hindi
राकेश शर्मा की जयंती आज - फोटो : Twitter @Viswanath507480


राकेश शर्मा ने भारत के कई इलाकों की तस्वीरों को जारी किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अंतिरक्ष में योगा भी किया था। जब अतंरिक्ष से लौटकर आए, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rakesh sharma birth anniversary how he becomes india first astronaut know all things related in hindi
राकेश शर्मा की जयंती आज - फोटो : Twitter @DPrasanthNair

अंतरिक्ष में राकेश शर्मा भारतीय भोजन को भी लेकर गए थे। उन्होंने मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैब की मदद से ऐसा किया था। अतंरिक्ष में राकेश सूजी का हलवा, वेज पुलाव और आलू छोले लेकर गए थे। उन्होंने अपने यात्री अतंरिक्ष यात्रियों को भी खिलाया था। 

विज्ञापन
rakesh sharma birth anniversary how he becomes india first astronaut know all things related in hindi
राकेश शर्मा की जयंती आज - फोटो : Twitter @Soumyasanta09

राकेश शर्मा अंतरिक्ष में अपने साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राष्ट्रपति जैल सिंह, रक्षामंत्री वेंकटरमण और राजघाट की मिट्टी, महात्मा गांधी की समाधि की तस्वीर लेकर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed