फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉइंट ब्लैंक दीवानापन: आबादी से भी ज्यादा अमेरिका में हो चुके हैं हथियार, ब्रिटेन की भी चिंता बढ़ा रहा है ये क्रेज

Sat, 29 May 2021 09:20 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 May 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
point blank crazy american gun culture craze increasing the concern of Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रेलयार्ड गोलीबारी कांड में 17 लोगों की मौत हो जाने के कारण अमेरिका के गन कल्चर पर एक बार फिर से चर्चा छिड़ गई है। अमेरिका में घरों पर हथियारों का प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है। बता दें कि पिछले साल कैपिटल हिल्स में हुई घटना के बाद यहां हथियारों की खरीदारी में 90 फीसदी का उछाल आया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग अब मशीनगन तक खरीद रहे हैं।

point blank crazy american gun culture craze increasing the concern of Britain
टेक्सास का एक परिवार हथियारों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं। यहां ऐसे कई परिवार हैं, जो दोस्तों के सामने हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। तस्वीर में नजर आ रहा टेक्सास का यह परिवार 170 हथियार जुटा चुका है। आपको बता दें कि अमेरिका में लोग किसी भी किस्म का घातक हथियार खरीद सकते हैं।

point blank crazy american gun culture craze increasing the concern of Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के गन कल्चर के कारण ब्रिटेन की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो सालों में ब्रिटेन में 900 से ज्यादा खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं, जो अमेरिका में लाइसेंस पर खरीदे गए थे और ब्रिटेन में अवैध रूप से पहुंचाए गए थे। ब्रिटेन में आपराधिक घटनाओं में अमेरिकी हथियार इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
point blank crazy american gun culture craze increasing the concern of Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में 'गन कल्चर' का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए।

विज्ञापन
point blank crazy american gun culture craze increasing the concern of Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में बंदूक खरीदने के अलावा बेचने वालों के लिए भी नियम-कानून बनाए गए हैं। फेडरल फायरआर्म्स लाइसेंस के मुताबिक, बंदूक विक्रेता की उम्र 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। बंदूक का कारोबार करने के लिए निश्चित स्थान होना चाहिए। इसके बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed