{"_id":"60b26158ea85a30ac943eaba","slug":"point-blank-crazy-american-gun-culture-craze-increasing-the-concern-of-britain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉइंट ब्लैंक दीवानापन: आबादी से भी ज्यादा अमेरिका में हो चुके हैं हथियार, ब्रिटेन की भी चिंता बढ़ा रहा है ये क्रेज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पॉइंट ब्लैंक दीवानापन: आबादी से भी ज्यादा अमेरिका में हो चुके हैं हथियार, ब्रिटेन की भी चिंता बढ़ा रहा है ये क्रेज
रेलयार्ड गोलीबारी कांड में 17 लोगों की मौत हो जाने के कारण अमेरिका के गन कल्चर पर एक बार फिर से चर्चा छिड़ गई है। अमेरिका में घरों पर हथियारों का प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है। बता दें कि पिछले साल कैपिटल हिल्स में हुई घटना के बाद यहां हथियारों की खरीदारी में 90 फीसदी का उछाल आया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग अब मशीनगन तक खरीद रहे हैं।
2 of 5
टेक्सास का एक परिवार हथियारों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं। यहां ऐसे कई परिवार हैं, जो दोस्तों के सामने हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। तस्वीर में नजर आ रहा टेक्सास का यह परिवार 170 हथियार जुटा चुका है। आपको बता दें कि अमेरिका में लोग किसी भी किस्म का घातक हथियार खरीद सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका के गन कल्चर के कारण ब्रिटेन की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो सालों में ब्रिटेन में 900 से ज्यादा खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं, जो अमेरिका में लाइसेंस पर खरीदे गए थे और ब्रिटेन में अवैध रूप से पहुंचाए गए थे। ब्रिटेन में आपराधिक घटनाओं में अमेरिकी हथियार इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका में 'गन कल्चर' का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में बंदूक खरीदने के अलावा बेचने वालों के लिए भी नियम-कानून बनाए गए हैं। फेडरल फायरआर्म्स लाइसेंस के मुताबिक, बंदूक विक्रेता की उम्र 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। बंदूक का कारोबार करने के लिए निश्चित स्थान होना चाहिए। इसके बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।