फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में एकाएक बढ़ गया चूहों का आतंक, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 26 Mar 2021 08:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Plague of mice hits Australia know all matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों एक के बाद एक मुसीबतों का सामना कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को ये देश झेल ही रहा था कि इसी बीच जंगल में लगी आगों ने बुरी तरह से हिला दिया। फिलहाल इस देश में एक मुसीबत चूहों के कारण पनपती दिख रही है। यहां पर एकाएक चूहों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि स्थानीय दुकनदार से लेकर आम लोग दिनभर चूहें पकड़ रहे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चूहों के कारण प्लेग जैसी महामारी न फैल जाए।

Plague of mice hits Australia know all matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड जैसे शहरों में एकाएक लाखों की संख्या में हर तरफ चूहे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो साझा कर अपने घरों में चूहों के आतंक को दिखा रहे हैं। आखिर ऑस्ट्रेलिया में चूहों का इतना आतंक क्यों मचा हुआ है, इसे समझने के लिए थोड़ा इतिहास में जाना होगा।

Plague of mice hits Australia know all matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक समय ऐसा था, जब ऑस्ट्रेलिया में चूहे बिल्कुल नहीं थे। यहां साल 1787 में पहली चूहों को देखा गया। जांच के दौरान पता चला कि ये चूहे ब्रिटेन से व्यापार के दौरान जहाज से होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Plague of mice hits Australia know all matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दुनिया के लगभग सभी देशों में चूहे चीन से फैले माने जाते हैं। अक्सर व्यापार के आने-जाने वाले जहाजों के जरिए ये फैलता था। इतिहासकारों के मुताबिक, लगभग 2 हजार साल पहले चीन की वजह से ही दूसरे देशों में प्लेग का एक खास प्रकार पहुंचने लगा। इस बात का प्रमाण साल 1347 में मिला था, जब इटली में चीन से आए 12 जहाजों के कारण चूहे भी आए थे और फिर पूरी इटली प्लेग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Plague of mice hits Australia know all matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ताजा हालातों की बात करें, तो पिछले साल के मध्य से ही ऑस्ट्रेलिया में चूहे बढ़ने लगे थे। उसी समय से इनकी तादाद बढ़ती जा रही है। चूहों से लोगों को केवल अनाज और दूसरे सामानों के नुकसान का ही डर नहीं, बल्कि प्लेग जैसी महामारी का डर भी सता रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कई प्रांतों में पानी की टंकियों में चूहे मरे मिले, इसके बाद से ये आशंका और बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed