{"_id":"60486ace8ebc3e76a0312818","slug":"pilot-trapped-in-amazon-forest-due-to-plane-crash-eat-birds-eggs-for-survive-5-weeks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा मामला: प्लेन क्रैश होने से अमेजन के जंगलों में फंसा पायलट, पक्षियों के अंडे खाकर 5 हफ्तों तक रहा जिंदा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा मामला: प्लेन क्रैश होने से अमेजन के जंगलों में फंसा पायलट, पक्षियों के अंडे खाकर 5 हफ्तों तक रहा जिंदा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एंटोनिया सेना
- फोटो : Instagram/antoniopilot.br
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेजन की खतरनाक जंगलों में फंसने के बाद 36 वर्षीय एक पायलट आखिरकार अपने घर पहुंच गया है। आपको बता दें कि एंटोनिया सेना नामक एक शख्स पिछले पांच हफ्तों से दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेजन में ही गुजर-बसर कर रहा था। इन 5 हफ्तों तक जिंदा रहने के लिए ये शख्स चिड़ियों के अंडे और जंगली फलों को खा रहा था।
2 of 5
एंटोनिया सेना
- फोटो : Instagram/antoniopilot.br
बता दें कि एंटोनिया सेना 28 जनवरी से ही लापता चल रहे थे। पेशे से पायलट एंटोनिया ने पुर्तगाल के एलेंकेर शहर से एलमेरियम शहर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के बीच ही उनके प्लेन में मैकेनिकल दिक्कत आ गई। ऐसे में एंटोनिया ने अपने जहाज को अमेजन की जंगलों में लैंडिंग कराने की ठानी थी, लेकिन उनके प्लेन में आग लग गई थी।
3 of 5
एंटोनिया सेना
- फोटो : Instagram/antoniopilot.br
प्लेन क्रैश होने पर एंटोनिया सेना तो बच गए, लेकिन अमेजन के सुनसान जंगलों में उनके लिए मुसीबतें कम नहीं थी। एंटोनिया ने पहला हफ्ता तो अपने प्लेन के पास ही बिताया था। वहीं एंटोनिया सेना के लापता हो जाने के बाद से ही रेस्क्यू टीम एक्टिव हो गई थी। जंगल में फंसे एंटोनिया क्षियों के अंडों और जंगली फलों के सहारे अपनी भूख मिटाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एंटोनिया सेना
- फोटो : Instagram/antoniopilot.br
अमेजन के जंगलों में मदद की तलाश में एंटोनिया प्लेन के आसपास घूमते रहते थे। इस दौरान उन्हें रेस्क्यू टीम भी मिल गई थी। रेस्क्यू टीम से मिलने के बाद वो काफी इमोशनल हो गए। हालांकि, एक महीने से भी अधिक समय तक कई जंगली जानवरों की मौजूदगी वाले अमेजन जंगल में भी एंटोनियो मजबूती से डटे रहे।
विज्ञापन
5 of 5
एंटोनिया सेना
- फोटो : Instagram/antoniopilot.br
एंटोनिया सेना ने इमोश्नल होते हुए कहा कि एक चीज जिसने मुझे लगातार हिम्मत दी और इस कठिन स्थिति से मुझे निकालने में मदद की वो मेरे परिवार के प्रति मेरा लगाव था। मैं अपने परिवार से दोबारा मिलना चाहता था। मैं अपने माता-पिता और भाई-बहन से फिर मिलना चाहता था। इसी वजह से मैं हिम्मत से काम लेता रहा और मैंने कभी भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।