फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायलट से भिड़ा एयरहोस्टेस का ब्वॉयफ्रेंड, शराब के नशे में था धुत

Wed, 23 Oct 2019 11:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 23 Oct 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
pilot and air hostess boyfriend fight in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल हवाई जहाज से जुड़े अजीबों-गरीब कई किस्से सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक खबर आई थी जिसमें एक महिला की फ्लाइट के हीटर से अपने कपड़े सुखाने की फोटो काफी वायरल हुई थी। लेकिन इस बार की घटना इससे भी एक हाथ आगे निकल गई।
pilot and air hostess boyfriend fight in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक एयरहोस्टेस का ब्वायफ्रेंड नशे में धुत होकर पायलट से ही भिड़ गया। ब्रिटिश एयरवेज में बतौर एयरहॉस्टेस काम करने वाली नेटली फिनडॉल सिडनी से लंदन ट्रिप पर जा रही थीं। उन्होंने इस ट्रिप को थोड़ा रोमांटिक और यादगार बनाने के लिए अपने ब्वायफ्रेंड को भी साथ ले जाने का फैसला किया। लेकिन उन्हें आगे आने वाले तूफान के बारे में कोई अंदाजा नहीं था।
pilot and air hostess boyfriend fight in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सिडनी से लंदन तक की इस फ्लाइट का सिंगापुर में स्टे था। यहीं के होटल में नेटली बाकी स्टाफ के साथ रुकी हुईं थीं। यहां उन्होंने अपने ब्वायफ्रेंड को भी बुलाने का फैसला किया। नेटली का ब्वायफ्रेंड वहां पहुंचा और जमकर शराब पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
pilot and air hostess boyfriend fight in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद, उसका रिसेप्शन पर उसी प्लेन के पायलट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आपस में भिड़ गए। लोगों ने बताया कि नेटली के ब्वॉयफ्रेंड ने प्लेन पर भी शराब पी थी। नेटली की यह ट्रिप किसी बुरे सपने में बदल गई क्योंकि इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
pilot and air hostess boyfriend fight in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खबर का पता लगने के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने नेटली को सस्पेंड कर दिया। उनके अनुसार नेटली ने अपने ब्वायफ्रेंड को ट्रिप पर साथ लाकर गलत किया। इसके अलावा जिस पायलट से नेटली के ब्वायफ्रेंड की भिड़ंत हुई थी उनकी भी जांच की जा रही है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed