फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो देशों के कब्जे में है ये आइलैंड, छह-छह महीने करते हैं शासन

Sat, 31 Oct 2020 10:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 31 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pheasant Island Which Changes Its Country Every Six Months
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसे कई आइलैंड यानी द्वीप हैं, जो अपने आप में बेहद ही खास हैं। एक ऐसा ही आइलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच है, जो हर छह महीने में अपना देश बदल लेता है। इसका मतलब ये है कि इस आइलैंड पर फ्रांस और स्पेन दोनों देशों का कब्जा है और दोनों देश छह-छह महीने इस द्वीप पर राज करते हैं।

Pheasant Island Which Changes Its Country Every Six Months
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया

इस आइलैंड का नाम है फीजैंट द्वीप, जिसे फ्रेंच और स्पेनिश में फैसेंस द्वीप कहा जाता है। सबसे खास बात है कि इस आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच कोई झगड़ा नहीं है, बल्कि दोनों देश मर्जी से इसकी अदला-बदली करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह परंपरा पिछले 350 सालों से चली आ रही है।

Pheasant Island Which Changes Its Country Every Six Months
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया

यह आइलैंड एक फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के पास रहता है, जबकि बाकी के छह महीने यानी एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस के पास रहता है। यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली नदी बिदासो के बीचोंबीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pheasant Island Which Changes Its Country Every Six Months
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल तो यह एक शांत द्वीप है, लेकिन एक वक्त था जब इसके लिए फ्रांस और स्पेन के बीच काफी लड़ाई हुई थी। हालांकि फिर तीन महीने तक हुई बातचीत के बाद वर्ष 1659 में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई। इस दौरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे पाइनीस की संधि कहा जाता है। इस क्षेत्र की अदला-बदली की गई और सीमाएं तय की गईं। यह संधि शाही शादी के साथ पूरी की गई, जिसमें फ्रांस के राजा किंग लुईस XIV ने स्पेन के राजा किंग फिलिप IV की बेटी से शादी की।

विज्ञापन
Pheasant Island Which Changes Its Country Every Six Months
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया

यह द्वीप बेहद छोटा है, जिसकी लंबाई सिर्फ 200 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। बीबीसी के मुताबिक, इस द्वीप से सटी नदी के किनारे हर 100 मीटर पर दूसरी ओर से लोगों को आने से रोकने के लिए संतरी खड़े किए जाते थे। हालांकि पानी के तेज बहाव और सुरक्षित रखने में हो रही लापरवाही के चलते इस आइलैंड का करीब आधा से ज्यादा हिस्सा अब खत्म हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed