फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने का ऑर्डर कैंसिल होने पर शख्स करता था ये काम...

Thu, 27 Jun 2019 11:25 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 27 Jun 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
pathikrit saha serves food to roadside children in kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

घर पर खाना पहुंचाने वाली तमाम कंपनियां इस वक्त मौजूद हैं। बड़े शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग इसी पर निर्भर हो गए हैं। जब भी चाहते हैं घर के दरवाजे पर खाना मिल जाता है। हम में से कई लोग ऑर्डर देकर कैंसल कर देते हैं। पर कभी आपने सोचा है कि कैंसिल ऑर्डर का क्या होता है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसके बारे में आप जानकर आश्चर्यचकित हो सकते हैं। 

pathikrit saha serves food to roadside children in kolkata
- फोटो : facebook

दरअसल, एक शख्स कैंसिल फूड ऑर्डर से भूखे बच्चों का पेट भरने का प्रयास शुरू किया है। उसके बारे में जानकारी धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चे उसे रोल काकू कहते हैं। पाथिकृत साहा कोलकाता में एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं। वह हेल्प फाउंडेशन के नाम से अपना एक एनजीओ चलाते हैं। यह संस्था बच्चों के खाने की व्यवस्था करती है।

pathikrit saha serves food to roadside children in kolkata
- फोटो : facebook

दरअसल, चार साल पहले पाथिकृत के संपर्क में एक बच्चा आया। वह नशे का शिकार था और सड़क पर भीख मांग रहा था, जिसे देखकर पाथिकृत रुके और उससे मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पता चला कि बच्चे की मुख्य समस्या भूख है। तभी उनको कैंसिल फूड ऑर्डर का ख्याल आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pathikrit saha serves food to roadside children in kolkata
- फोटो : facebook

जब आप खाना ऑर्डर कर के कैंसिल कर देते हैं तो डिलेवरी बॉय को ये निर्देश रहता है कि या तो वह खाने को वापस कर दे या फिर घर ले जाए। जबकि ज्यादातर डिलेवरी करने वाले लोग खाना घर ले जाते हैं। लेकिन पाथिकृत कैंसिल ऑर्डर के घर ले जाने के बजाए दमदम कैंटमेंट रेलवे स्टेशन के पास पहुंच जाते हैं और भूखे बच्चों में बांट देते हैं। 

विज्ञापन
pathikrit saha serves food to roadside children in kolkata
pathikrit - फोटो : facebook

पाथिकृत को अधिकतर एग रोल, बिरयानी, चिकन रोल जैसी चीजें ही ज्यादातर मिलती हैं। इसलिए बच्चे पाथिकृत को रोल काकू कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed