शादी के दौरान लोग दूल्हा-दुल्हन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं। कुछ मेहमान तो उपहार में बेहद क्रिएटिव गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शादी में किसी को AK-47 उपहार के तौर पर देते हुए सुना है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों पाकिस्तान से सामने आया है। यहां की एक शादी में दूल्हे को उसकी सास ने AK-47 गिफ्ट में दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पाकिस्तान में कराची के रहने वाले आदिल अहसान नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। आदिल अहसान ने अपने अकाउंट के बायो में खुद को समा टीवी का पत्रकार बताया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह के दौरान एक महिला दूल्हे का माथा चूमती है और फिर उपाहर में उसे AK-47 दे देती है।
3 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में लोगों की आवाज को सुनने के बाद ऐसा लग रहा था कि उन सबके लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। सामारोह में उपस्थित लोग बार-बार रेहान नाम के दूल्हे को बंदूक को कैमरे में बार-बार दिखाने को कह रहे हैं।
4 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग पाकिस्तान का बता रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोग तो हैरत में पड़ गए। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। मोहम्मद ताहिर नाम के एक यूजर लिखते हैं, 'पाकिस्तान अब खात्मे की ओर है, जब पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है, तब पाकिस्तानी लोग पीछे जा रहे हैं। अब वे पहले मध्यकालीन युग तक पहुंच गए, कुछ सालों में स्टोन एज तक पहुंच जाएंगे।'
5 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल जनवरी में अरब के प्रिंस फहाद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गोल्ड प्लेटेड क्लानिशकोव राइफल और बुलेट तोहफे में दी थी। हालांकि, इस राइफल को लेकर ये स्पष्ट नहीं हुआ था कि उसे केवल एक प्रदर्शनी की तौर पर बनाया गया था या वह काम भी करती थी।