फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेर के साथ एक ही बिस्तर पर सोता है ये पाकिस्तानी शख्स, हैरान कर देगी वजह

Wed, 29 May 2019 07:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 29 May 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistani man Zulkaif Chaudhary living with a lion in his bedroom
शेर के साथ रहता है ये पाकिस्तानी शख्स - फोटो : Caters News Agency/Daily Mail

आमतौर पर लोगों को कुत्ते और बिल्लियों को पालने का शौक होता है, लेकिन पाकिस्तान में एक शख्स ऐसा है जिसे शेर को पालने का शौक है। वह शेर के साथ एक ही बिस्तर पर सोता है। यहां तक कि वह रोज सुबह टहलने के लिए शेर के साथ ही जाता है। 

Pakistani man Zulkaif Chaudhary living with a lion in his bedroom
शेर के साथ रहता है ये पाकिस्तानी शख्स - फोटो : Caters News Agency/Daily Mail

इस पाकिस्तानी शख्स का नाम है जुल्कैफ चौधरी (33), जो मुल्तान में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जुल्कैफ के परिवार वालों को भी शेर से बहुत लगाव है। उनका दो साल का बेटा भी उस शेर के साथ बिना किसी डर के आराम से खेलता है। 

Pakistani man Zulkaif Chaudhary living with a lion in his bedroom
शेर के साथ रहता है ये पाकिस्तानी शख्स - फोटो : Caters News Agency/Daily Mail

जुल्कैफ ने अपने इस शेर का नाम 'बब्बर' रखा है। घर में वह कभी भी उसे जंजीर से बांध कर नहीं रखते हैं। जब कभी शेर को बाहर ले जाना होता है, तभी वो उसके गले में जंजीर बांधते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani man Zulkaif Chaudhary living with a lion in his bedroom
शेर के साथ रहता है ये पाकिस्तानी शख्स - फोटो : Caters News Agency/Daily Mail

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जुल्कैफ बताते हैं कि इस शेर को उन्होंने करीब तीन लाख रुपये में खरीदा था, जिसे अब पालने में उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने शेर को घर में रखने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ले रखी है। 

विज्ञापन
Pakistani man Zulkaif Chaudhary living with a lion in his bedroom
शेर के साथ रहता है ये पाकिस्तानी शख्स - फोटो : Caters News Agency/Daily Mail

जुल्कैफ का कहना है कि जब वह शेर को खरीदकर लाए थे, तब उसकी उम्र करीब दो महीने थी। अब यह शेर आठ महीने का हो गया है और पिछले छह महीने से उनका परिवार शेर के साथ बड़े आराम से रह रहा है। जुल्कैफ का दावा है कि वह शेर को एक कुत्ते की तरह पालतू बनाकर ही रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed