कहते हैं शौक बड़ी चीज है, वहीं कुछ लोगों में बचपन का शौक जवानी के बाद तक जारी रहता है। कुछ ऐसी ही कहानी मलेशिया के कारोबारी की है, जिन्होंने अपनी लग्जरी कार को खिलौना कारों से ही पाट डाला।
5 हजार मीनिएचर का कलेक्शन
2 of 5
Jaguar S-type Toy Car-1
- फोटो : straits times
फाइनेंशियल जीनियस ग्रुप के सीईओ और 34 वर्षीय कारोबारी दातुक सेरी महादी बदरुल जमान को हॉट व्हील्स की कारों का बेहद शौक है। मात्र 13 साल की उम्र से वे हॉट व्हील्स की कारों के मीनिएचर एकत्र कर रहे हैं। तब से लेकर उनके पास हॉट व्हील्स के 5 हजार मीनिएचर एकत्र हो चुके हैं।
खिलौने संभालने में होती थी दिक्कत
3 of 5
Jaguar S-type Toy Car-2
- फोटो : straits times
दातुक चाहते थे कि उनकी पहली कार पर ये मिनिएचर लगाए जाएं। उन्होंने फैसला किया कि 12 साल पहले खरीदी गई जगुआर S-Type पर मिनिएचर लगाए जाएं। उनका कहना था कि ये खिलौने उनके पूरे घर में फैले रहते थे और उन्हें संभालने में काफी दिक्कत होती थी।
4600 मिनिएचर का किया इस्तेमाल
4 of 5
Jaguar S-type Toy Car
- फोटो : straits times
दातुक ने अपनी कार पर 4600 मिनिएचर का इस्तेमाल किया और ग्लू की मदद से टॉय कारों को पूरी जगुआर पर लगवा दिया। इस पूरी प्रक्रिया में 3 हफ्तों का वक्त लगा और तकरीबन 3.32 लाख रुपये का खर्च आया। वह कहते हैं कि उन्हें क्रिएटिव आइडियाज पसंद हैं और इस जगुआर के साथ उनका भावनात्मक लगाव है।
अब ब्लैजर्स या सूट्स पर लगाने की तैयारी
5 of 5
Jaguar S-type Toy Car-4
- फोटो : Pinterest
वहीं पूरी जगुआर पर टॉय कारें लगाने के बाद अब उन्हें डर रहता है कि कोई टॉय कारें न उखाड़ ले। इसलिए वे उसे सुरक्षित जगहों पर ही पार्क करते हैं। वे जहां भी जाते हैं लोग भी उनकी कार को देख कर सेल्फी-फोटो लेने लगते हैं। कुछ लोगों ने उनकी कार खरीदने के लिए उनसे संपर्क भी किया और मुहमांगी रकम भी ऑफऱ की। वहीं अब वे टॉय कारों को ब्लैजर्स या सूट्स पर लगाने की सोच रहे हैं।