Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें सामने आती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती है। इनमें छिपी चीजों को लेकर पूछे गए सवाल का सही जवाब देने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर आंखों को धोखा देने वाली एक और तस्वीर वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें कितने पक्षी छिपे हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे और सही जवाह देने में उनके पसीने छूट जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि कई लोग पूरा जोर लगाने के बाद भी यह नहीं बता पाए हैं कि तस्वीर में कितने पक्षी हैं।
2 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कोई न कोई रहस्य जरूर छिपे होते हैं। इन रहस्यों का पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कई बार लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वाले लोगों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों में छिपी पहेली को सुलझाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
3 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी
- फोटो : Twitter
अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें कितने पक्षी हैं यह बताना उतना ही कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है, क्योंकि तभी आप सही जवाब दे पाएंगे।
4 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी
- फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आती हैं। अब इस तस्वीर को ही आप देख लीजिए कि इसमें कितने पक्षी हैं यह बताना कितना कठिन है। कई लोगों को इस तस्वीर में एक भी पक्षी नजर नहीं आ रहा है। इस तरह की तस्वीरें दिमाग की अच्छी खासी कसरत कराती हैं।
5 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी
- फोटो : Twitter
इस तस्वीर में एक घर नजर आ रहा है। इसके अलावा पेड़ का ऊपरी हिस्सा और रेड लाइट नजर आ रही है। अब इसी में पक्षी कहीं पर छिपकर बैठे हैं जिन्हें खोजना है। अब आप तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि पक्षी कहां पर छिपे हैं। इस तस्वीर में दो पक्षी छिपे हुए हैं। अगर आप अभी भी दोनों पक्षियों को नहीं खोज पाए हैं, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से पक्षियों को देख सकते हैं।