{"_id":"6ac4f757e1549bba5506fd52","slug":"woman-runs-in-saree-and-complete-1600m-running-during-ramgarh-jharkhand-home-guard-recruitment-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: नंगे पांव साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, होम गार्ड भर्ती की तैयारी का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: नंगे पांव साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, होम गार्ड भर्ती की तैयारी का वीडियो वायरल
Tue, 06 Oct 2026 06:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:59 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर नंगे पान साड़ी पहनकर दौड़ लगा रही एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए 1600 मीटर की ट्रायल दौड़ में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
नंगे पांव साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, होम गार्ड भर्ती की तैयारी का वीडियो वायरल
- फोटो : एक्स
विस्तार
वायरल: सोशल मीडिया पर एक महिला छाई हुई है, जिसके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। होमगार्ड भर्ती के दौड़ में महिला ने नंगे पांव, कड़ी धूप में साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। इसके बाद तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। साड़ी पहनकर मैदान में दौड़ने वाली महिला का मकसद नौकरी के साथ अपने परिवार के उम्मीदों पूरा करना है।
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए 1600 मीटर की ट्रायल दौड़ का आयोजना किया गया था। इसमें महिला साड़ी पहनकर ही दौड़ पड़ी और करीब सात मिनट में अपनी दौड़ पूरी ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ट्रायल दौड़ का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला साड़ी पहनकर दौड़ लगा रही है। किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दियाहै। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांड़ी में नंगे पांव दौड़ी महिला
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कड़ी धूप में साड़ी पहने हुए महिला नंगे पांव दौड़ रही है। महिला के उत्साह को देखकर माना जा रहा है कि वह 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले फिजिकल टेस्ट में भी दौड़ेगी। महिला ने साड़ी में ही 1600 मीटर की दौड़ को पूरा कर ली।
विज्ञापन
क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? जिसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल
झारखंड के रामगढ़ का वीडियो है। होमगार्ड बनने की उम्मीद में साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ी महिला...ऍ https://t.co/7LBw8kRC66
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) October 6, 2026
वीडियो: गांव की महिला ने कैलाश खेर के सैंयां गाने पर किया शानदार डांस, एक्सप्रेशन और स्टाइल ने जीता का दिल
वायरल वीडियो: बुजुर्ग ने रोबोट के साथ किया ऐसा डांस, मूव्स की नकल करता रहा, वीडियो देख मुस्कुराने लगे लोग
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की तारीफ की है और उसके जज्बे को सलाम किया है। साड़ी में दौड़ा लगाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि उसे संभालना पड़ता है। साड़ी में दौड़ती महिला को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि महिला की कड़ी मेहनत को देखकर कहा जाता है कि उसको नौकरी जरूर मिलेगी।