फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी, सिर्फ एक फीसदी लोग खोजने में हुए सफल, क्या आपने देखा

Thu, 29 Sep 2022 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion Image: Find Out Two Hidden Birds from Viral Illusion Picture Check Your Brain IQ
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें सामने आती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम जाता है।  इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती है। इनमें छिपी चीजों को लेकर पूछे गए सवाल का सही जवाब देने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर आंखों को धोखा देने वाली एक और तस्वीर वायरल हो रही है। 

इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें कितने पक्षी छिपे हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे और सही जवाह देने में उनके पसीने छूट जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि कई लोग पूरा जोर लगाने के बाद भी यह नहीं बता पाए हैं कि तस्वीर में कितने पक्षी हैं। 

Optical Illusion Image: Find Out Two Hidden Birds from Viral Illusion Picture Check Your Brain IQ
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कोई न कोई रहस्य जरूर छिपे होते हैं। इन रहस्यों का पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कई बार लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वाले लोगों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों में छिपी पहेली को सुलझाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Optical Illusion Image: Find Out Two Hidden Birds from Viral Illusion Picture Check Your Brain IQ
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी - फोटो : Twitter

अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें कितने पक्षी हैं यह बताना उतना ही कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है, क्योंकि तभी आप सही जवाब दे पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion Image: Find Out Two Hidden Birds from Viral Illusion Picture Check Your Brain IQ
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आती हैं। अब इस तस्वीर को ही आप देख लीजिए कि इसमें कितने पक्षी हैं यह बताना कितना कठिन है। कई लोगों को इस तस्वीर में एक भी पक्षी नजर नहीं आ रहा है। इस तरह की तस्वीरें दिमाग की अच्छी खासी कसरत कराती हैं। 

विज्ञापन
Optical Illusion Image: Find Out Two Hidden Birds from Viral Illusion Picture Check Your Brain IQ
इस तस्वीर में छिपे हैं कितने पक्षी - फोटो : Twitter

इस तस्वीर में एक घर नजर आ रहा है। इसके अलावा पेड़ का ऊपरी हिस्सा और रेड लाइट नजर आ रही है। अब इसी में पक्षी कहीं पर छिपकर बैठे हैं जिन्हें खोजना है। अब आप तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि पक्षी कहां पर छिपे हैं। इस तस्वीर में दो पक्षी छिपे हुए हैं। अगर आप अभी भी दोनों पक्षियों को नहीं खोज पाए हैं, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से पक्षियों को देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed